Snake: कल जिस सांप को कंधे पर लेकर पूरे गांव घूमी महिला, आज उसकी मौत 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Snake: कल जिस सांप को कंधे पर लेकर पूरे गांव घूमी महिला, आज उसकी मौत

Snake: लोग सांप को देखकर डर जाते हैं लेकिन कोटा जिले के

सांगोद कस्बे में एक वृद्ध महिला मंगलवार को एक सांप को कंधे पर लेकर घूमती रही थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

घटना का वीडियो वायरल हो गया था। महिला का मानना था कि वह सर्प उसके बेटे का पुनर्जन्म है।

हैरानी की बात यह कि पूरे गांव में घूमने के दौरान सांप ने महिला को नुकसान नहीं पहुंचाया था।

सांप चुपचाप उसके कंधे पर बैठा रहा। लेकिन दूसरे दिन बुधवार एक

हैरान कर देने वाले घटनाक्रम के तहत सांप की मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोग जमा हुए

और सांप का अंतिम संस्कार किया। इलाके में इस वाकए की खूब चर्चा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सांप एक घर में घुस रहा था तभी किसी की नजर पड़ गई।

लोग मौके पर जमा हो गए और सर्प को मारने की बातें होने लगीं।

इसी दौरान बादाई बाई वहां आ गईं और उन्होंने सांप को मारने जा रहे लोगों को रोक दिया।

उन्होंने सर्प की जान बचा ली। बादाई बाई मौके पर बैठ गईं और सांप के हाथ जोड़े।

यह भी पढ़ें :Snake ने दो बच्चों को काटा, एक की झाड़-फूंक में चली गई जान

उन्होंने सर्प से कहा कि यदि वह देवता है तो रुक जाए नहीं तो घर से बाहर चला जाए।

इसके बाद सांप अपनी जगह से नहीं हिला। इसके बाद महिला

उसके करीब पहुंची तो सांप उसकी गोद में आकर बैठ गया। हालांकि थोड़ी देर बाद पत्थरों के पीछे चला गया।

महिला के एक बेटे राजू लाल बेरवा ने बताया कि 18 साल पहले उसके

एक भाई की मौत नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। जब महिला को सांप दिखा तो

उसने सर्प को बेटे का पुनर्जन्म मान लिया। राजू लाल का यह भी कहना है

कि यह सांप उसकी मां की गोद में आकर बैठ गया था। सांप ने महिला को

कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और थोड़ी देर बाद पत्थरों के पीछे चला गया।

इस घटना के बाद महिला और उसके परिजनों ने सांप के ऊपर सफेद निशान बना दिए

ताकि जब वह गांव के लोगों को नजर आए तो वे उसे पहचान जाएं और उसे ना मारें।

इस सांप की बुधवार को मौत हो गई। यह खबर जैसे ही गांव में फैली लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

लोगों ने सांप का अंतिम संस्कार कर दिया। वृद्ध महिला अभी भी सांप को अपने बेटे का पुर्नजन्म ही मान रही है।

ग्रामीणों और महिला के परिजनों ने भी इस घटना को सही मान लिया है।

कुछ लोगों का कहना है कि सांप को रेंगने में काफी परेशानी हो रही थी।

साथ ही उसके चेहरे पर भी चोट के निशान थे। माना जा रहा है कि इसी की वजह से सांप की मौत हुई होगी।

वहीं महिला का भी कहना है कि सांप को दूध पीने में भी काफी परेशानी हो रही थी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related