Eclipse: इस महीने में लगेंगे दो ग्रहण, एक में भारत वालों को रहना होगा सावधान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Eclipse: इस महीने में लगेंगे दो ग्रहण, एक में भारत वालों को रहना होगा सावधान

eclipse: इस महीने यानी अक्टूबर 2023 में दो ग्रहण पड़ने वाले हैं,

इनमें से एक ग्रहण ऐसा होगा जिसमें भारत में रहने वालों को सावधान रहना होगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

इस महीने में पहला ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या 14 अक्टूबर,

शनिवार को होगा जो सूर्य पर पड़ने वाला है. निर्णय सागर पंचांग के मुताबिक ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा.

इसलिए भारत में रहने वालों को ग्रहण से संबंधित वेध, सूतक, स्नान, दान पुण्य कर्म,

यम नियम आदि का पालन नहीं करना होगा. इसे कंकण खंडग्रास सूर्य ग्रहण कहा जाएगा

और यह उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी ग्रीन लैंड आदि में दिखेगा.

चंद्र ग्रहण का रखें ध्यान

अब आते हैं दूसरे ग्रहण पर जो चंद्र पर पड़ने वाला है. यह ग्रहण इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है

क्योंकि यह भारत में भी दिखेगा. आश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा अर्थात 28 अक्टूबर,

शनिवार को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा. भारत में रहने वाली वह महिलाएं जो गर्भवती भी हैं,

यह भी पढ़ें :Solar Eclipse: इस तारीख को लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर कैसा होगा असर?

उन्हें इस ग्रहण में खास तौर पर अलर्ट रहना चाहिए. ग्रहण के समय में उसे देखने की भूल इन्हें नहीं करनी चाहिए.

इन स्थानों पर दिखेगा ग्रहण

यह ग्रहण भारत के अतिरिक्त पूरे एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पश्चिम दक्षिण प्रशांत महासागर,

अमेरिका का पूर्वी भाग, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर में दिखेगा.

समय को ध्यान से कर लें नोट

यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर लगेगा. भारतीय समयानुसार छाया का

प्रवेश रात्रि 11:32 मिनट पर होगा, स्पर्श रात्रि 1:05 मिनट, मध्य रात्रि 1:44 मिनट,

मोक्ष रात्रि 2:23 मिनट और छाया का निर्गम रात्रि 3:56 मिनट पर होगा. भारत में यह ग्रहण दिखने के कारण

सूतक दिन में 4.05 बजे से प्रारंभ हो जाएगा. जिन हिस्सों में यह ग्रहण दिखेगा

वहां पर वेध, सूतक, स्नान, दान पुण्य कर्म आदि सभी नियम माने जाएंगे.

इन राशि वालों को नहीं देखना चाहिए

चंद्रग्रहण मेष, वृष, कन्या और मकर राशि वालों के लिए अशुभ और कष्टकारी रहेगा.

जबकि सिंह, तुला, धनु और मीन राशि के लिए सामान्य रहेगा. और मिथुन,

कर्क, वृश्चिक एवं कुंभ राशि के लोगों के लिए भी सामान्य रहेगा.

जिन राशि वालों के लिए ग्रहण का प्रभाव अशुभ है, उन्हें ग्रहण के दर्शन भूल कर भी नहीं करना चाहिए.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related