Road:ठीकेदार की आयी लापरवाही, तय सीमा मे नही वन सकी पीएम ग्राम सड़क 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road:ठीकेदार की आयी लापरवाही, तय सीमा मे नही वन सकी पीएम ग्राम सड़क

road: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में चयनित एफडीआर तकनीक से बनने वाली

- Advertisement -
- Advertisement -

खड्डा से पनियहवा मार्ग 7.100 किलोमीटर अपने एग्रीमेंट में दिए गए

पूर्ण अवधि तिथि वीत जाने के वाद भी नहीं बन सकी है। कहीं यह सड़क की लागत

बढ़ाने की कवायत तो नहीं है जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता बहुत कुछ सोचने लगी है

बताते चलें कि अजय एसोसिएट 37 मोहद्दीपुर गोरखपुर के द्वारा खड्डा से पनियहवा तक

7.5 किलोमीटर सड़क जिसकी अनुमानित लागत 753.77 लाख है

का टेंडर प्राप्त कर 28 अगस्त 2022 से कार्य करना प्रारंभ किया जिसकी

पूर्णावधि तिथि 27- 8- 2023 निर्धारित की गई लेकिन वह कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है।

इस सड़क की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ठीकेदार द्वारा 6 वर्ष तक इस सड़क का अनुरक्षण किया जाएगा

यह भी पढ़ें :Road accident:बस और कार की आमने-सामने की टक्कर,कार सवार दंपती की मौत

जिसकी लागत 65.50 लाख रुपए अनुरक्षण के बाद विभाग द्वारा ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा

यह परियोजना ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित परियोजना है

इसकी कार्यदायी संस्था अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कुशीनगर है।

सड़क निर्माण के समय अक्सर जे ई की अनुपस्थिति ही रहती है जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

कुछ स्थानों पर गांव के सामने आरसीसी रोड बनाए गए हैं जिसमें छड़ का प्रयोग नहीं किया गया है

जिससे सड़क में दरारें पड़नी शुरू हो गयी है जिसे विभाग मरम्मत कराकर उपर से वर्गाकार दिखाने के लिए

मशीन से कटिंग करा रहा है।साथ ही ग्राम सभा अहिरौली नौका टोला के सामने नाली का निर्माण भी हुआ है।

अन्य स्थानों पर नाली निर्माण अभी नहीं हो सका है साथ ही सड़क को बराबर करने की कवायत

और पिचिंग करने का कार्य नहीं हो सका है। ऐसे में लोग कयास लगाने लगे हैं

कि ठेकेदार द्वारा सड़क के निर्माण लागत को बढ़ाने की प्रक्रिया के कारण यह सड़क अपने

समय सीमा के भीतर नहीं बन सकी है। ऐसे में विभाग समय से

कार्य नहीं पूरा करने को लेकर कौन सी प्रक्रिया अपनाता हैं यह देखने वाली बात होगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related