Android:भूकंप आने से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट, अपने फोन में तुरंत करें यह सेटिंग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Android:भूकंप आने से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट, अपने फोन में तुरंत करें यह सेटिंग

Android:प्राकृतिक आपदा आज भी इंसानों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत होती है।

विज्ञान के इतने विकास के बाद भी प्राकृतिक आपदा के बारे में पहले सटीक जानकारी नहीं मिल पाती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

हां, एक अनुमान जरूर लग जाता है। आमतौर पर बारिश और

खराब मौसम की जानकारी तो पहले मिल जाती है लेकिन भूकंप जैसे आपदा के बारे में

पहले से अलर्ट नहीं मिल पाता है। अब Google इसके लिए आगे आया है।

Android फोन में मिलेगा भूकंप का अलर्ट

गूगल ने अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक नया फीचर जारी किया है।

गूगल ने कहा है कि स्मार्टफोन भूकंप के बारे में पहले अलर्ट दे सकता है।

गूगल के मुताबिक एंड्रॉयड स्मार्टफोन के एक्सेलेरेटर जैसे सेंसर भूकंप के आगामी झटकों का पता लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :Android: एंड्रॉयड यूजर्स को झटका! इन फोन्स में नहीं चलेगा अब WhatsApp

इन्हें छोटे भूकंपमापी यंत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

गूगल ने एंड्रॉयड के इस फीचर को अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम नाम दिया है।

सरकार की ली जा रही मदद

गूगल ने अपने एक बयान में कहा है कि स्मार्टफोन में भूकंप का अलर्ट देने के लिए वह राष्ट्रीय आपदा

प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) के साथ बातचीत कर रहा है।

यह अलर्ट फोन में सपोर्ट करने वाली सभी भाषाओं और स्थानीय भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

गूगल भेजेगा दो तरह के अलर्ट

गूगल भूकंप के लिए दो तरह का अलर्ट भेजेगा। पहला अलर्ट हल्के झटके के लिए होगा।

यदि आपका फोन डू नॉट डिस्टर्ब मोड में है तो इस अलर्ट के आने के बाद आपका फोन रिंग नहीं करेगा।

दूसरा अलर्ट तेज झटकों के लिए होगा। यह अलर्ट डू नॉट डिस्टर्ब मोड में फोन के होने के बाद भी सिस्टम को

बायपास करके फोन को रिंग कराएगा। इस अलर्ट में लोगों को भूकंप से बचने के तरीके भी बताए जाएंगे।

अपने फोन में ऐसे ऑन करें भूकंप अलर्ट

अपने फोन में भूकंप अलर्ट की सेटिंग को ऑन करने के लिए फोन की सेटिंग में जाएं

और Safety & emergency के विकल्प को चुनें और फिर Earthquake alerts को ऑन कर दें।

इसके अलावा फोन की सेटिंग में लोकेशन सेटिंग में जाकर फिर

Advanced सेटिंग से भी Earthquake alerts को ऑन किया जा सकता है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related