lawyer पर लाठीचार्ज की जांच हाईलेवल कमेटी करेगी, कल से हड़ताल होगी खत्‍म

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lawyer पर लाठीचार्ज की जांच हाईलेवल कमेटी करेगी, कल से हड़ताल होगी खत्‍म

lawyer: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज की जांच के लिए

उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी है जो वकीलों की शिकायत पर मामले की जांच करेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

कोर्ट ने इस मामले की जांच कर रही एसआईटी को भी निर्देश दिया है

कि lawyer की ओर से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज कराई गई

एफआईआर में अब तक की गई जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यूपी बार कौंसिल ने इस मामले में विशेष आवेदन करते हुए

हाईकोर्ट से प्रकरण की तत्काल सुनवाई किए जाने का अनुरोध किया,

जिस पर शनिवार को अवकाश के दिन मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर एवं न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी की

खंडपीठ ने सुनवाई की। इस बीच यूपी बार कौंसिल ने वादकारियों को हो रही

यह भी पढ़े :-lawyer: हापुड़ कांड में 3 दिन प्रदेशव्यापी हड़ताल पर  वकील, मिलेंगे सीएम योगी से

परेशानी के मद्देनज़र हड़ताल वापस ले ली है। कल से वकील काम पर लौटेंगे।

यूपी बार कौंसिल का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता

अनूप त्रिवेदी कहना था कि हापुड़ की घटना को लेकर

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुओ मोटो संज्ञान लेते हुए कई आदेश किए थे,

जिनमें इस बात पर भी बल दिया गया था कि एक

उच्चस्तरीय शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया

जाना चाहिए। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद वकीलों की ओर से दर्ज कराई गई

एफआईआर पर की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी जाए।

इस पर कोर्ट ने कहा कि

शिकायतों पर संज्ञान लेने के लिए एक शिकायत

निवारण कमेटी का गठन किया जाए।

कोर्ट ने कमेटी गठित करते हुए न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति रंजन राय,

न्यायमूर्ति फैज आलम खां के अलावा महाधिवक्ता,

बार कौंसिल अध्यक्ष व हाईकोर्ट बार

अध्यक्ष को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान पर बार कौंसिल

अध्यक्ष शिव किशोर गौड़, उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, सदस्य सचिव जयनारायण पांडेय

एवं सदस्य मधुसूदन पांडेय के अलावा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के

अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव नितिन शर्मा व अन्य बार पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...