Electricity:UP के इन जिलों में सुधरेगी बिजली,13 लाख उपभोक्ताओं को राहत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Electricity:UP के इन जिलों में सुधरेगी बिजली,13 लाख उपभोक्ताओं को राहत

Electricity: गोरखपुर मण्डल के तीन जनपदों देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर के करीब 13 लाख

- Advertisement -
- Advertisement -

Electricity उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। पावर कारपोरेशन

इन जिलों में उपभोक्ताओं को फाल्टमुक्त Electricity देने के लिए

बिजनेस प्लान और अतिरिक्त बिजनेस प्लान के तहत 99 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

इसके तहत 20 बिजली घरों की क्षमता वृद्वि के साथ ही छोटे-बड़े करीब 800 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

अधिभारित एचटी लाइन के स्थान पर नई लाइन का निर्माण कार्य होगा।

इसके अलावा बिजली घरों पर प्रोटेक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़े : Electricity: योगी सरकार ने बिजली बक़ायादारों को दी बड़ी राहत; इस योजना के तहत छूट के साथ बिल भरने का मौक़ा

पूर्वांचल वितरण निगम गोरखपुर जोन के मुख्य अभियंता ई. आशु कालिया ने बताया कि

जोन के तीन जनपदों में बिजली वितरण सिस्टम के सुधार के लिए कारपोरेशन ने दो योजनाओं में करीब 99 करोड़ रुपये

आवंटित किए है। इससे ओवरलोड बिजली घरों के पावर ट्रांसफार्मरों के साथ ही

अन्य वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। ओवरलोड एचटी लाइनों के तार व खम्भे बदलने के साथ ही

अन्य काम कराए जाएंगे। बिजली घरों के प्रोटेक्शन सिस्टम को

दुरुस्त कराने के साथ ही प्रयास किया जाएगा कि फाल्ट की संख्या नहीं के बराबर रह जाए।

ग्रामीण क्षेत्र में ओवरलोड के कारण होने वाली कटौती रोकने का प्रयास होगा।

ओवरलोड फीडरों को दो भागों में बांटकर उनका लोड कम किया जाएगा।

इससे फायदा यह होगा कि नए फीडर बनेंगे और लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान हो जाएगा।

जर्जर खम्भों व तारों के बदलने से पूरी बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी।

लाइन लास रोकने का प्रयास होगा। बिजली चोरी रोकने के लिए रीवैम्पड योजना के तहत एबीसी लगाई जा रही है।

बिजली घरों व प्रोटेक्शन उपकरण लगाए जाएंगे, लो-वोल्टेज की समस्या भी खत्म की जाएगी

गोरखपुर जोन मुख्य अभियंता ई. आशु कालिया ने बताया कि जोन के सभी वितरण मण्डलों में सिस्टम सुधार के लिए

पावर कारपोरेशन ने बजट आंवटित किया है। इस बजट से क्षमता वृद्वि के साथ ही

बेहतर Electricity आपूर्ति देने के लिए अन्य जरूरी काम कराया जाएगा।

सभी वितरण मण्डलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।

वे अपने स्तर से जरूरी कार्य का टेण्डर करके काम कराएंगे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related