Drain: नाम की रह गई है नाली, सड़क पर भरा पानी व कीचड़
drain: कुशीनगर जनपद के विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया अन्तर्गत ग्रामसभा मंडार बिंदवालिया में पीडब्ल्यूडी के
अंतर्गत क्रांति चौराहे पर बने हुए दोनों तरफ से drain का बुरा हाल है।
स्वच्छता के लिए भारी-भरकम बजट आने के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
लेकिन चौराहे की हालत देख नहीं लगता कि जिम्मेदार सफाई को लेकर संजीदा है।
ऐसे में लोगों के दुकानों व घरों से निकलने के पहले गंदे drain के पानी व कीचड़ का सामना करना पड़ता है।
जिससे आज नई नई बीमारियां उत्पन्न हो रही है। यही है कि सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है
और जिसके द्वारा बैक्टीरिया उत्पन्न होती है और लोग बीमार पड़ते हैं।
यहां के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव सफाई कर्मचारी को कहते भी नहीं कि साफसफाई करें।
इस बड़ी लापरवाही के कारण बेहतर सड़क नालियों का लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है।
सरकार लाखों करोड़ों रुपए खर्च करके जहां ग्राम पंचायतों में विकास का कार्य करती है।
वहीं लापरवाह अधिकारियों के चलते विकास कार्य नहीं हो पाता है।
लोगो को इस गन्दगी भरी राहों पर चलने के लिए मजबूर होना पडता हैं।
