Budh Gochar: बुध गोचर इन राशियों के लिए रहेगा लकी, करियर में मिलेगी सफलता; बढ़ेगा मान-सम्मान
Budh Gochar: अंतरिक्ष में ग्रहों का राशियों में परिवर्तन होता ही रहता है.
जिस तरह सूर्य 17 जुलाई को मिथुन से कर्क राशि में पहुंचे हैं और यहां पर एक माह तक रहेंगे, उसी तरह 29 जुलाई को
बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और फिर वहां पर 15 अगस्त 2023 तक रहेंगे.
बुध का सिंह राशि में करीब 18 दिनों का प्रवास एक महत्वपूर्ण घटना है.
इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह ज्ञान, संचार, यात्रा और व्यापार के क्षेत्रों का
कारक माना जाता है. बुध का परिवर्तन विचारों, निर्णयों में बदलाव और सक्रियता को लिए प्रेरित करता है.
मेष- मेष राशि वालों के लिए यह समय उत्साहवर्धक रहने वाला है. सोचने समझने की क्षमता में वृद्धि होगी. युवाओं को पढ़ाई से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे.
वृष- इन लोगों के लिए यह समय सतर्क रहने का है, आर्थिक स्थिति में कुछ अस्थिरता आ सकती है. अनावश्यक रूप से कर्ज लेने से बचना होगा.
मिथुन- इस राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन अत्यंत शुभ रहेगा. कम्युनिकेशन पॉवर बढ़ेगी और नए लोगों से भेंट होगी. सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा.
कर्क- कर्क राशि वालों का इस अवधि में विकास होगा, वह कोई नया स्किल सीख सकते हैं. गूढ़ ज्ञान को सक्रिय करने का समय है.
सिंह- बुध का परिवर्तन अत्यधिक शुभ रहेगा, नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और अपना पक्ष अधिक स्पष्टता से रखने में सक्षम होंगे. बहनों को उपहार देना लाभकारी रहेगा.
