wedding: सात फेरे होने दो, फिर सबको बताएंगे…दूल्हे की बात पर भड़क गई दुल्हन, और..
wedding: यूपी के हरदोई जिले की मल्लावां में हुई शादी में जमकर हंगामा हो गया।
सात फेरों से पहले दूल्हे ने दुल्हन के परिजनों को कुछ ऐसा कह दिया
जिसे सुनकर दुल्हन भड़क गई। दुल्हन ने भरी महफिल यानी बारातियों के बीच में ही
शादी (wedding) से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि दूल्हा शराब पीकर पहुंचा था।
दुल्हन के शादी करने से मना होने की जानकारी जैसे ही बारातियों को लगी तो हड़कंप मच गया।
काफी देर तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा लेकिन दुल्हन ने शादी के लिए हामी नहीं भरी।
नतीजतन अगले दिन बिना दुल्हन के ही दूल्हे को बारात लेकर वापस जाना पड़ गया।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव राघोपुर का मजरा अंटिया निवासी महादेव की पुत्री रामलड़ैती की
बारात जनपद औरैया से शुक्रवार की रात को आई थी। देर रात दूल्हा को नशे की हालत में देखा गया।
बारात में उसके पिता व मझवा के न आने पर जनाती भड़क गए।
इसके बाद दूल्हे ने लड़की के पिता और अन्य परिजनों पर नाराजगी जाहिर करते हुए
कहा, सात फेरे होने दो फिर बताएंगे। दूल्हे ने लड़की वालों को कुछ अपशब्द भी कहे।
इसकी जानकारी जब दुल्हन को हुई तो वह भड़क गई और
उसने नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।
भरी महफिल में दुल्हन के इस फैसले को सुनकर सभी दंग रह गए।
दुल्हन को पूरी रात समझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन सभी असफल रहा।
समझौता न होने के बाद मामला प्रधान राघवेंद्र सिंह उर्फ रेशू के पास पहुंच गया।
यहां पर शनिवार की शाम तक समझौते का प्रयास होता रहा।
इस मामले में चौकी इंचार्ज बालेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी।
किसी प्रकार का मामला चौकी पर नहीं पहुंचा है।
