lovers: एक महिला के दो दावेदार, दोनों बता रहे अपनी-अपनी पत्नी, फैसला कराने में पुलिस के छूट गए पसीने

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lovers: एक महिला के दो दावेदार, दोनों बता रहे अपनी-अपनी पत्नी, फैसला कराने में पुलिस के छूट गए पसीने

lovers: पति-पत्नी और वो वाला किस्सा तो आपने सुना भी होगा और देखा भी।

इस पर एक फिल्म भी बन चुकी है, लेकिन इसी से मिलता जुलता मामला यूपी के झांसी में सामने

- Advertisement -
- Advertisement -

आया है। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर चौकी में एक व्यक्ति पहुंचा और

पिंकी नामक महिला पर अपनी पत्नी होने का दावा करने लगा।

पीड़ित की बात सुनकर पुलिस महिला को थाने बुला लाई।

इसी बीच एक और व्यक्ति थाने पहुंचा और उसने भी पिंकी नामक महिला को अपनी

पत्नी बता दिया। एक महिला के दो पति को देखकर पुलिस भी हैरान-परेशान हो गई।

एक महिला पर दो-दो पतियों का दावा सुनने के बाद उनका फैसला कराने में पुलिस के पसीने

छूट गए। पहले व्यक्ति ने बताया कि उसका कुछ साल पहले एक सम्मेलन में विवाह हुआ था

तो दूसरे व्यक्ति का दावा था कि उसने पिंकी से कोर्ट मैरिज की है।

एक महिला को लेकर थाने में करीब छह घंटे तक हंगामा चलता रहा।

किसी तरह दोनों के बीच फैसला करवाकर पुलिस ने उन्हें वापस भेजा।

क्या बोली महिला

मऊरानीपुर की रहने वाली महिली पिंकी ने बताया कि उसकी कुछ साल पहले सम्मेलन में जालौन में

हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति नशे में उसके साथ मारपीट करता था।

जिससे परेशान होकर वह मायके आ गई। इसके बाद

उसने रानीपुर निवासी एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली।

छह घंटे तक थाने में होता रहा हंगामा

थाने पहुंचे एक महिला के दो-दो पति को लेकर करीब छह घंटे तक हंगामा होता रहा।

दोनों के बीच फैसला कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस को समझ ही नहीं आ रहा था

कि आखिर महिला किसकी पत्नी है। पुलिस अफसरों को जब कुछ समझ नहीं आया तो

उसने महिला से ही उसकी रजामंदी पूछी। महिला ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से दूसरी

रजिस्टर्ड शादी की है। वह बालिग है और वह उसी के साथ

रहना चाहती है। पहले पति द्वारा जेवर की बात को निराधार बताया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...