coffin: मरा हुआ मान महिला को रखा ताबूत में, फिर अंदर से आई खटखटाने की आवाज.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

coffin: मरा हुआ मान महिला को रखा ताबूत में, फिर अंदर से आई खटखटाने की आवाज.. 

coffin: पांच घंटे बाद अंदर से खटखटाने की आवाज आई तो सब दंग रह गए।

मामला इक्वाडोर का है। यहां एक 76 साल की महिला को मृत घोषित कर दिया गया था।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके बाद अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियों शुरू हुईं। इसी बीच वह

महिला ताबूत के अंदर से दस्तक देने लगी। सीएनएन की रिपोर्ट के

मुताबिक, यह घटना मंगलवार को बाबाहोयो शहर में हुई।

महिला एक रिटायर्ड नर्स है और उनका नाम बेला मोंटोया है।

इक्वाडोर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि डॉक्टरों ने संभावित स्ट्रोक और कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट

(दिल का दौरा पड़ने) के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया था।

महिला पर इससे पहले किसी भी इलाज का असर नहीं हुआ था।

महिला के बेटे गिलबर्टो बारबेरा ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मैंने ताबूत को उठाया तो उनका दिल धड़क रहा था,

और उनका बायां हाथ ताबूत से टकरा रहा था… हमने उसे यहां अस्पताल लाने के लिए

911 पर कॉल किया।” इसके बाद चिकित्सा कर्मी आए और

महिला को अस्पताल ले गए। बाहर बड़ी तादात में लोग प्रार्थना करते देखे गए।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला को संभावित स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट के बाद शुक्रवार को

अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और जब महिला पर इलाज का असर नहीं हुआ,

तो ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वह इस पूरे मामले की जांच करा रहे हैं।

महिला का पूरा नाम बेला योलान्डा मोंटोया कास्त्रो है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है

कि मोंटोया बाबाहोयो के मार्टिन इकाजा अस्पताल में गहन देखभाल में थी,जहां उन्हें शुरू में मृत

घोषित कर दिया गया था। उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...