Girlfriend: द्वारचार में पहुंची प्रेमिका, हाईवोल्टेज हंगागा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, फिर..
girlfriend: कानपुर के गुजैनी में अलीगढ़ से आई सीआरपीएफ जवान की बारात का जब द्वारचार हो रहा था
तभी प्रतापगढ़ से पहुंची प्रेमिका ने हंगामा कर दिया। जवान पर शादी का झांसा देकर
शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। इसपर होने वाली दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
दो पक्षों में हुई पंचायत के बाद भी फैसला नहीं निकला तो बारात लौट गई।
गुजैनी निवासी युवती की अलीगढ़ के रहने वाले सीआरपीएफ जवान से शादी तय हुई थी।
रविवार को पिपौरी गांव स्थित एक गेस्टहाउस में गाजे बाजे के साथ बारात पहुंची।
द्वारचार चल ही रहा था कि तभी प्रतापगढ़ की युवती शादी समारोह में पहुंची और जवान की प्रेमिका बताते हुए
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी।
इसपर वर और वधु पक्ष में कहासुनी होने लगी तो मौके पर गुजैनी पुलिस पहुंच गई।
इधर, दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया तो प्रेमिका उसी मंडप पर अपनी शादी करवाने की बात कहने लगी।
हालांकि दूल्हे ने इससे इनकार कर दिया। घंटों चली पंचायत के
बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला तो बारात बिना दुल्हन लौट गई।
मर्दनपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
अगर तहरीर मिलती है तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
