Weather: UP में अब कब होगी बारिश, अगले तीन दिन गर्मी का कैसा रहेगा हाल; जानें मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather: UP में अब कब होगी बारिश, अगले तीन दिन गर्मी का कैसा रहेगा हाल; जानें मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी 

Weather: अगले तीन दिन तपिश और गर्म हवाओं को बरदाश्त करने के लिए तैयार रहिए।

इसके बाद 23 मई से बादलों की आवाजाही और छुटपुट बौछारें पड़ने से गर्मी से मामूली राहत मिलेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

अगले तीन दिन तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

इसके बाद ईरान-इराक के ऊपर तैयार हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से लखनऊ समेत प्रदेश को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी तेज हवाओं की चेतावनी दी थी पर ऐसा हुआ नहीं। दिन का तापमान 39.2 डिग्री

सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है पर गर्मी तेज थी। वहीं अगले सात दिन तक रात के तापमान

में कोई परिवर्तन के आसार नहीं हैं। वहीं रात का तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इराक-ईरान के ऊपर तैयार पश्चिमी विक्षोभ इराक और ईरान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ तैयार है।

यह अफगानिस्तान और पाकिस्तान की तरफ रुख करेगा। हरियाणा की तरफ से यह भारत में प्रवेश करेगा।

यह उत्तर प्रदेश के ऊपर से भी गुजरेगा। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ अभी दूर है।

इसके कारण सोमवार को दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू होगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...