Husband-Wife Story: पति ने पड़ोसी से बात करने पर टोका तो पत्‍नी ने मायके वालों से पिटवाया, ससुर और सालों पर केस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Husband-Wife Story: पति ने पड़ोसी से बात करने पर टोका तो पत्‍नी ने मायके वालों से पिटवाया, ससुर और सालों पर केस

Husband-Wife Story: यूपी के मुरादाबाद में एक पति ने अपनी पत्‍नी को पड़ोसी से बात करने

से रोका तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि इसके बाद पत्‍नी ने अपने मायकेवालों से पति

- Advertisement -
- Advertisement -

को पिटवा दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने ससुर और दो सालों के खिलाफ केस दर्ज कर

लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी अरकान के अनुसार उसका निकाह दस साल पहले

गागनवाली मैनाठेर निवासी नेहा से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं।

अरकान के अनुसार उसकी पत्नी पड़ोसी से मोबाइल पर बात करती है।

एक दिन अरकान ने जब नेहा को बात करते पकड़ लिया तो दोनों में गाली गलौज और विवाद हो

गया। आरोप लगाया कि कहासुनी के बाद पत्नी ने कॉल करके मायके वालों को बुला लिया।

आरोप है कि मायके से पहुंचे अरकान के ससुर कमरुल और

उसके दो साले सरफराज और आहयद ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।

बाद में बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।

एसएचओ मझोला विप्लव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के

खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मेडिकल और जांच

रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...