Tata: ₹1600 के पार जाएगा टाटा का यह शेयर, कंपनी बांटेगी डिविडेंड, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, मुनाफा होगा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tata: ₹1600 के पार जाएगा टाटा का यह शेयर, कंपनी बांटेगी डिविडेंड, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, मुनाफा होगा

tata: टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी टाटा ग्रुप की कंपनी- टाटा कम्युनिकेशंस डिविडेंड बांटने वाली

है। इस प्रस्ताव को बोर्ड मीटिंग में मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -
- Advertisement -

वहीं, टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर (tata communications share) को लेकर

ब्रोकरेज बुलिश नजर आ रहे हैं। आईसीआईसीआई

सिक्योरिटीज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

क्या है टारगेट प्राइस

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर की कीमत

1640 रुपये के स्तर तक जा सकती है। बीएसई पर अभी शेयर की कीमत 1259.60 रुपये है।

इस लिहाज से शेयर में 25 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है।

12 जनवरी 2023 को इस शेयर की कीमत 1429.95 रुपये थी, जो 52 हफ्ते का उच्चतम है।

वहीं, 15 जून 2022 को शेयर की कीमत 856 रुपये के 52 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गई।

कब कितना रिटर्न

शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो तीन साल में 434.75 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

हालांकि, इसके बाद 2 साल से एक महीने तक की अवधि का रिटर्न या तो मामूली रहा है

या फिर निगेटिव में गया। एक हफ्ते के दौरान शेयर में 2.63 प्रतिशत तक की तेजी आई है।

होने वाली है बोर्ड मीटिंग

टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने बीएसई को बताया कि आगामी 19 अप्रैल 2023 को कंपनी के बोर्ड

की मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में जनवरी से मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान होगा।

इसके साथ ही डिविडेंड बांटने के प्रस्ताव पर भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

कैसे थे तिमाही नतीजे

दिसंबर तिमाही के दौरान टाटा कम्युनिकेशंस की टोटल इनकम 4559.09 करोड़ रुपये रही।

यह एक साल पहले की इस अवधि के मुकाबले 8.45 % ज्यादा है। एक साल पहले कुल इनकम

4203.69 करोड़ रुपये थी। कंपनी का नेट प्रॉफिट 387.04 करोड़ रुपये है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...