property: इन11 लोगों की 6 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त,शेयर मार्केट से लेकर गैस एजेंसी का दिया था झांसा
property: शेयर मार्केट, गैस एजेंसी सहित अन्य इन्वेस्टमेंट (निवेश) के नाम पर
धोखाधड़ी करने वाले 11 आरोपियों की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत
संपत्ति (property) जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संपत्ति की कीमत छह करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
सभी आरोपियों में से एक आरोपी के पास 1 करोड़ 40 लाख का नोएडा, यूपी में फ्लैट भी है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पूर्व में जिले के कई लोगों के साथ इनवेंस्टमेंट के नाम पर
करोड़ों की ठगी हुई थी। उक्त मामले में पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर
एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में 11 आरोपियों की अवैध तरीके
से अर्जित की संपत्ति को पुलिस ने जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
इस सामग्री में आरोपियों के नाम भूमि, फ्लैट, वाहन
शामिल है, जिसकी कीमत 6.12 करोड़ बताई जा रही है।
मुख्य आरोपी पुनेठा परिवार के पास सबसे अधिक धन
जब्त की गई धनराशि में मुख्य आरोपी जगदीश पुनेठा, चंद्रप्रकाश पुनेठा, तनुजा जोशी,
ललित पुनेठा के नाम सबसे अधिक संपत्ति है। 1 करोड़ 40 लाख का नोएडा में फ्लैट,
पिथौरागढ़ में 52 लाख की भूमि सहित दो कार व एक-एक स्कूटी, मोटरसाइकिल शामिल हैं।
