Property: UP में प्रॉपर्टी की सुरक्षा को लेकर अब चिंता नहीं, गांव-गांव में दी जाएगी घरौनी, जून तक पूरा होगा ये काम
property: उत्तर प्रदेश के बचे हुए गांवों के लोगों को घरौनी देने के लिए जून 2023 तक ड्रोन सर्वे का काम राजस्व
परिषद पूरा करा लेगा। इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
यूपी के लगभग 90,900 गांवों में अब तक ड्रोन सर्वे का काम पूरा कराते हुए 34,193 गांवों की
कुल 50,58,229 घरौनियां तैयार कराई जा चुकी हैं, इनमें 25 जून 2022 तक 34,69,879 घरौनियों को
बांटा जा चुका है। इसके बाद से अब तक 15,88,350 नई घरौनियां तैयार कराई जा चुकी हैं।
गांवों में रहने वालों को स्वामित्व योजना आने के बाद प्रॉपर्टी (property) कार्ड के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
सरकार जैसे-जैसे गांवों का सर्वे और मैपिंग कती जाएगी, वैसे-वैसे लोगों को उनकी जमीन का
प्रॉपर्टी (property) कार्ड मिलता जाएगा। जिनके पास पहले से जमीन के कागजात मौजूद हैं
उनको अपने इसकी फोटो कापी जमा करानी होगी। वहीं जिन लोगों के पास
जमीन के कागज नहीं हैं उन्हें सरकार की तरफ से घरौनी नाम का प्रमाण पत्र मिलेगा।
