molestation: इश्क, शादी और फिर संगीन आरोप, दोस्तों से संबंध बनाने को कहता पति…. फिर
molestation: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महिला ने अपने ही पति पर संगीन आरोप लगाए हैं।
लव मैरेज करने के बाद जेवरात और रुपये हड़प लिए। दोस्तों से
संबंध बनाने का दबाव भी देता है। पीड़िता ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है।
मूलरूप से रायबरेली निवासी महिला के अनुसार, वह बिरहाना रोड में रहकर नौकरी करती थी।
वहां पर अहिरवां निवासी एक युवक भी काम करता था। दोनों ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया।
महिला ने बताया कि आरोपित उसे अहिरवां में किराये के मकान में रहने लगा।
उसने व्यापार करने के नाम पर जेवर और रुपये हड़प लिए। इसके
बाद भी आरोपित दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता है।
पीड़िता ने बताया कि कई बार घर में दोस्तों को बुलाकर उसके साथ छेड़खानी (molestation) भी कराई।
विरोध किया तो आरोपित ने महिला को घर से भगा दिया। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने
बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
