medical college: हर जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज, यूपी में आसान होगी हवाई यात्रा, 21 एयरपोर्ट होंगे एक्टिव

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

medical college: हर जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज, यूपी में आसान होगी हवाई यात्रा, 21 एयरपोर्ट होंगे एक्टिव

medical colleges: योगी सरकार ने बजट में प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए

ऐलान किया है। एक जनपद एक मेडिकल कालेज की योजना के अन्तर्गत प्रदेश के

- Advertisement -
- Advertisement -

45 जनपद मेडिकल कॉलेज (medical colleges) से आच्छादित किए जा चुके हैं,

14 जनपदों में मेडिकल कालेज निर्माणाधीन है। असेवित 16 जनपदों में

मेडिकल कालेजों (medical colleges) की स्थापना पीपीपी मॉडल पर की जा रही है।

बजट में 14 नए मेडिकल कालेजों (medical colleges) की स्थापना एवं संचालन हेतु

2491 करोड़ 39 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। असाध्य रोगों की चिकित्सा हेतु 100 करोड़ रुपये की

व्यवस्था प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल

रिसर्च एण्ड डेवलपमेण्ट की स्थापना के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

सुरेश खन्ना ने बताया कि स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में नर्सिंग कालेजों की स्थापना हेतु 26 करोड़ रूपये की

व्यवस्था की गयी है। प्रदेश में स्थित सरकारी एवं निजी क्षेत्र के मेडिकल कालेजों / चिकित्सा विश्वविद्यालयों में

एमबीबीएस की कुल 8528 सीटें उपलब्ध हो गई है। प्रदेश में स्थित सरकारी एवं निजी क्षेत्र के

मेडिकल कालेजों / चिकित्सा विश्वविद्यालयों में वर्ष 2022- 2023 में पी. जी. की कुल 2,847 सीटें हो गई हैं।

सुरेश खन्ना ने बताया कि वर्ष 2022 में लगभग 300 संस्थानों में नर्सिंग / पैरामेडिकल पाठ्यक्रम प्रारम्भ हुये हैं।

प्रदेश में राजकीय पैरामेडिकल कालेजों की संख्या 17 से बढ़ाकर 19 की गयी

जबकि निजी क्षेत्र के स्कूलों की संख्या 287 से बढ़ाकर 351 की गई।

21 एयरपोर्ट होंगे एक्टिव

उत्तर प्रदेश में 03 अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। जेवर तथा अयोध्या में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माणाधीन हैं।

शीघ्र ही प्रदेश में 05 अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट क्रियाशील हो जाएंगे।

जेवर एयरपोर्ट में रनवेज की संख्या 02 से बढ़ाकर 05 किये जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।

हमारी सरकार के अब तक के कार्यकाल में 04 एयरपोर्ट्स के निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है

तथा 06 एयरपोर्ट्स (अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावरती, चित्रकूट तथा सोनभद्र) का निर्माण कार्य

लगभग पूर्ण हो रहा है। आगे आने वाले वर्षों में प्रदेश में 05 अन्तर्राष्ट्रीय तथा

16 घरेलू एयरपोर्ट, इस प्रकार कुल 21 एयरपोर्ट क्रियाशील हो जायेंगे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related