viral picture: रेप कर लिए अश्लील फोटो, बर्थ-डे पार्टी में नग्न कर बेरहमी से पीटा, फिर.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

viral picture: रेप कर लिए अश्लील फोटो, बर्थ-डे पार्टी में नग्न कर बेरहमी से पीटा, फिर..

viral picture: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है।

रेप के बाद फोटो खींच लिए। फिर फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके साथ संबंध बनाता रहा।

- Advertisement -
- Advertisement -

पति से तलाक लेने का दबाब डालकर उससे शादी को झांसा देता रहा। कुछ दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी में उसके साथ

संबंध बनाने का दबाब डाला गया। मना करने पर आरोपी ने निर्वस्त्र कर उसे बेरहमी से पीटा।

बिलसंडा के पुराना अस्पताल के पास रहने वाली विवाहिता ने एसपी के आदेश पर थाना बिलसंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई।

जिसमें कहा गया कि उसके पति का रिश्तेदार शानू उर्फ तरुण जायसवाल निवासी

आर्य समाज मंदिर बिलसंडा का उसके घर आना जाना था। दो साल पहले शानू ने उसे अकेला पाकर रेप किया।

मोबाइल में अश्लील फोटो ले लिए। कहा, किसी को कुछ बताया तो फोटो वायरल (viral picture) कर

उसके पति की हत्या कर देगा। पति से इस दौरान अनबन हो गई। इसका फायदा उठाकर

आरोपी विवाहिता को अपने साथ बरेली ले गया। वहां सतीपुर चौराहे पर किराए का मकान लेकर रहने लगा।

इसके साथ संबंध बनाता रहा। पति से तलाक लेने का दबाब डालकर उससे शादी को झांसा देता रहा।

फोटो वायरल (viral picture) करने की धमकी देकर रुपए ऐंठता रहा। इसी बीच उसके पति पर

तेजाब डलवाकर किसी से साजिशन हमला करा दिया। बड़ी मुश्किल से जान बची।

बाद में 21 दिसम्बर 22 को आरोपी ने बीसलपुर में काशीनाथ कालोनी में किराए के मकान में कुछ दोस्तों के

साथ बर्थ डे पार्टी में उसके साथ संबंध बनाने का दबाब डाला गया।

मना करने पर आरोपी ने निर्वस्त्र कर उसे बेरहमी से पीटा। उसे बंधक बना लिया।

3 जनवरी 2023 को आरोपी के चंगुल से किसी तरह पीड़िता छूटकर ससुराल पहुंची।

पति को पूरी बात बताई। अब फोटो वायरल (viral picture) करने की धमकी दे रहा है।

1 फरवरी को आरोपी घर के बाहर सल्फास की पुड़िया फेंक गया, कहा खाकर जान दे दो।

जिसके बाद पीड़िता का पति थाने पहुंचा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि

पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपी पकड़ा जाएगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related