girlfriend:एक-दूसरे का हाथ थाम ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका, दो दिन से थे घर से गायब
girlfriend:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक प्रेमी युगल एक-दूसरे का हाथ थाम
पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंची और
मृतकों की शिनाख्त की। पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला प्रेम प्रसंग का है।
हादसा थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के माजरा गांव के पास हुआ।
पुलिस के मुताबिक, सुबह के समय सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।
जैसे ही ट्रेन थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्र के गांव माजरा के पास पहुंची तो युवक और युवती ने ट्रेन के सामने छलांग
लगाकर जान दे दी। दोनों की शिनाख्त कोतवाली रामपुर के गांव शेरपुर गुर्जर मुन्ना उर्फ मुकेश (30) और सहारनपुर
थाना सदर बाजार गांव मवी खुर्द की रहने वाली अंजलि (22) के रूप में हुई है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है।
जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
एसपी सिटी के मुताबिक, लोको पायलट ने बताया कि करीब चार बजकर 20 मिनट पर
ट्रेन करीब 90 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ रही थी। तभी अचानक एक युवती और युवक
एक-दूसरे का हाथ थामकर ट्रेन के सामने आ गए। दोनों को देखकर
ट्रेन को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन, अधिक स्पीड होने के कारण ब्रेक नहीं लग सके।
इसके बाद लोको पायलट ने मनानी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर इसकी सूचना दी।
स्टेशन मास्टर ने संबंधित पुलिस चौकी चुन्हेटी फाटक को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार को मौत पर कोहराम मचा हुआ है।
