नशे में जीजा ने ऐसा क्या कर दिया, साले को ले जाना पड़ा Hospital, हैरान कर देगा ये घटनाक्रम
hospital: यूपी के कासगंज जिले के थाने की जलाली पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव भटौला के पास आपसी विवाद में
जीजा ने बुधवार को अपने इकलौते साले को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जीजा को
हिरासत में ले लिया। घायल युवक कासगंज के गांव महावर का रहने वाला है।
जनपद कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव महावर निवासी 28 वर्षीय राजकुमार सिंह पुत्र नरेश सिंह
तीन वहनों के बीच अकेला भाई है। सभी बहनों की शादियां हो चुकी हैं।
एक बहन की शादी दुष्यंत कुमार पुत्र इंदरपाल सिंह निवासी इंदौरखेड़ा थाना डिबाई
जनपद बुलंदशहर के साथ 2019 में हुई थी। उस पर दो बच्चे हैं। दुष्यंत बाइक मैकेनिक है। उसकी नरौरा में दुकान है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी दुष्यंत ने बताया कि बुधवार की सुबह उसके पास राजकुमार का फोन आया था
कि यहां आ जाओ, फिर बुआ के यहां इमलानी गांव चलना है। दुष्यंत अपनी बाइक से अपनी ससुराल महावर चला
गया। वहां से साले राजकुमार को लेकर हरदुआगंज क्षेत्र के गांव इमलानी के लिए चल दिया।
रास्ते में ढोलना से दो क्वार्टर देशी शराब के खरीदे। राजकुमार ने दोनों क्वार्टर पी लिए।
रास्तेभर राजकुमार गाली गलौज करता आ रहा था। रास्ते में जलाली के बाद गांव भटौला के नजदीक दोनों में काफी
गलौज हुई। इस पर उसने राजकुमार को गोली मार दी, जो उसके सिर के ऊपर हो कर निकल गई।
उसने दूसरी गोली राजकुमार को फिर मार दी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया।
इधर, वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। गोली मारने की सूचना पर
पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल राजकुमार को तुरंत मेडिकल कालेज पहुंचाया और आरोपी दुष्यंत को पकड़कर
थाने ले गई। वहीं गोली मारने की सूचना पर सीओ अतरौली विशाल चौधरी भी थाने पहुंच गये
और घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पकड़े गये आरोपी से घटना की जानकारी ली।
अतरौली सीओ विशाल चौधरी ने बताया, जीजा और साले के बीच आपस में विवाद हुआ था।
इस दौरान जीजा ने साले को गोली मार दी। घायल राजकुमार का
मेडिकल कॉलेज (hospital) में उपचार चल रहा है। आरोपी पुलिस हिरासत में है।
