woman:शादीशुदा महिला तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार, अब पुलिस के सामने कर रही ये जिद
woman: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शादीशुदा महिला को इश्क का ऐसा जुनून चढ़ा कि वो तीन बच्चों को छोड़कर
अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। पति को पता चला तो महिला की खोजबीन शुरू हुई।
पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ भी लिया लेकिन महिला अपने पति की बजाय
अपने प्रेमी के साथ रहने पर तुली हुई है। पुलिस और परिवार के लाख
समझाने पर भी महिला (woman) अपने पति की बजाय प्रेमी के साथ रहना चाहती है।
जानकारी के मुताबिक इलाके के एक गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला गांव के ही एक युवक के साथ गायब हो
गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है।
गांव निवासी विवाहिता का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
युवक गांव मे ही किराने की दुकान करता है। शुक्रवार देर शाम महिला अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई।
परिजनों ने बताया कि महिला की शादी करीब छः साल पहले हुई थी।
महिला (woman) पर तीन छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला व युवक को स्याना के पास से
बरामद कर लिया है। महिला (woman) के परिजन काफी समझा बुझा कर घर ले गए।
परन्तु महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है। युवक पुलिस की हिरासत में है।
