Redmi Note 12 Pro Plus की कीमत लीक, 5 जनवरी को भारत में इतने रुपये में होगा लॉन्च, मिलेगा 200MP का कैमरा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Redmi Note 12 Pro Plus की कीमत लीक, 5 जनवरी को भारत में इतने रुपये में होगा लॉन्च, मिलेगा 200MP का कैमरा

Redmi Note 12 Pro Plus 5G स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है.

कंपनी 5 जनवरी को इस फोन को भारत में लॉन्च कर रही है. लॉन्च से पहले इस हैंडसेट के फीचर्स और

- Advertisement -
- Advertisement -

कीमत दोनों ही लीक हुए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 12 Pro+ 5G तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हो सकता है.

इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन की

सेल 11 जनवरी को भारत में शुरू होगी. फोन में 200MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा.

कंपनी ने इस फोन को Note 12 और Note 12 Pro के साथ अक्टूबर में चीनी बाजार में लॉन्च किया था.

क्या हो सकती है कीमत?

रिपोर्ट्स की मानें तो हैंडसेट की कीमत 24,999 रुपये से शुरू हो सकती है.

ये कीमत हैंडसेट के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं फोन का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट

26,999 रुपये हो सकती है. टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के

साथ आएगा, जिसकी कीमत लगभग 28,999 रुपये हो सकती है.

हैंडसेट पर बैंक ऑफर भी मिलेगा. फोन की सेल 11 जनवरी से शुरू होगी.

इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे. चीन में Redmi Note 12 Pro+ 5G अक्टूबर में लॉन्च हुआ था.

इसकी शुरुआती कीमत 2,099 युआन (लगभग 23 हजार रुपये) है. भारत में ये हैंडसेट 5 जनवरी को लॉन्च हो रहा है.

Redmi Note 12 Pro+ 5G में मिल सकते हैं ये फीचर?

स्मार्टफोन MIUI 13 पर काम करेगा. इसमें 6.67-inch का full-HD (1,080×2,400 pixels) OLED डिस्प्ले मिलेगा.

स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी. हैंडसेट MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर पर काम करेगा.

यही प्रोसेसर Realme 10 Pro Plus 5G में भी देखने को मिलता है.

हैंडसेट 25 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च हुआ है.

ऑप्टिक्स की बात करें, तो रेडमी फोन में 200MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा.

फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा.

फ्रंट में कंपनी 16MP का सेल्फी कैमरा देगा. डिवाइस को पावर देने के लिए

5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...