spa center: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, विदेशी कॉलगर्ल समेत 15 गिरफ्तार
spa center: आगरा में ताजगंज स्थित राइव स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने सात कार्ल गर्ल और संचालक सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पकड़ी गई कॉल गर्ल में तीन थाईलैंड, दो म्यांमार और दो नॉर्थ ईस्ट की हैं।
सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
ग्राहकों से कॉलगर्ल के हिसाब से 2 से तीन हजार रुपये प्रति घंटे लिया जाता था।
पता चाला है कि सेंटर में थाईलैंड और म्यामार की युवतियों मसाज करती थीं।
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि लखनऊ निवासी अमित मिश्रा स्पा सेंटर का संचालक है।
पुलिस को खबर मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
ग्राहकों को युवतियां पसंद कराई जाती है। सेंटर में केबिन बने हैं। पुलिस ने मौके पर छापा (police raid) मारा।
स्पा सेंटर में चार ग्राहक मौजूद मिले। वहां मिली आपत्तिजनक वस्तुओं से साफ हुआ कि
देह व्यापार का आरोप सही है। स्पा सेंटर संचालक अमित मिश्रा को भी मौके से पकड़ा गया।
सोशल मीडिया पर थाई मसाज का प्रचार
थाईलैंड की युवतियों को ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किया गया था।
सोशल मीडिया पर थाई मसाज और सेंड विच मसाज का प्रचार किया जाता था।
ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक सेंटर पर आएं। यही जानकारी पुलिस को मिली थी।
टूरिस्ट वीजा पर आई थीं भारत
पुलिस ने बताया कि थाईलैंड की युवतियां आगरा में नौकरी नहीं कर सकती थीं।
तीनों युवतियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। यहां स्पा सेंटर में काम कर रही थीं।
तीनों युवतियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने स्पा सेंटर (spa center) से तीन पासपोर्ट, ई वीजा,
144720 रुपये, एक लैपटॉप, 18 मोबाइल कब्जे में लिए। सभी को सीज किया गया है।
इनकी हुई गिरफ्तार
अमित मिश्रा (लखनऊ), संजय कुशवाह (सैनिक नगर, सदर), विख्यात (हुसैन गंज, लखनऊ),
खालिद (राजाजी पुरम, लखनऊ), विकास शाक्य (शाहदरा, दिल्ली), अनूप नंदी (कोलकाता),
मुवीन (फिरोजाबाद), अशरफ अली रसूलपुर (फिरोजाबाद), थाईलैंड निवासी पनातडा चानापोट, केसरा,
चानयाओन, म्यामार निवासी लाल नूर, संडे थांग और असोम निवासी प्रिया व कांगपुई को गिरफ्तार किया गया।
