Road Accident:दो स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, नौ छात्रों की मौत, 40 के जख्मी होने की खबर
Road Accident:मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को दो स्कूल बस के पलट जाने से नौ छात्रों की मौत हो गई।
इस दौरान 40 अन्य घायल भी हुए हैं। दुर्घटना राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर
पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुई।
जानकारी के मुताबिक, थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र दो बसों में नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक स्कूल अध्ययन
दौरे पर गए। जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं, चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वह पलट गई। मुख्यमंत्री ने कहा
कि हर संभव मदद और सहायता प्रदान की जाएगी। मृतक छात्रों के
परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
Went to JNIMS and met the families of the students who passed away in an accident at Old Cachar Road today.
I extended my heartfelt condolences to the bereaved families, and gave assurance that a sum of Rs 5 lakh each from CM's Relief Fund will be extended to them. pic.twitter.com/1KcxKabrQA
— N.Biren Singh (Modi Ka Parivar) (@NBirenSingh) December 21, 2022
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने
के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और विधायक बचाव अभियान के समन्वय के लिए
घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
घायल छात्रों को इलाज के लिए राज्य की राजधानी ले जाया जा रहा है।
शिक्षा निदेशालय ने कही यह बात
इस बीच मणिपुर सरकार के शिक्षा निदेशालय ने कहा कि सुबह के कोहरे-धुंध के कारण स्कूल बस दुर्घटना के मद्देनजर,
किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्कूलों को 10 जनवरी 2023 तक भ्रमण नहीं करना चाहिए।
राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति मुर्मू ने मणिपुर स्कूल बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि बहुमूल्य युवा जीवन की हानि दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी
गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
Saddened to learn about the accident of a school bus carrying children in Noney district of Manipur. The loss of precious young lives is distressing. My deepest condolences to the bereaved families. I pray for speedy recovery of the injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 21, 2022
पीएम ने किया मुआवजे का एलान
मणिपुर स्कूल बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को
50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दी जाएगी।
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased in the bus accident. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) December 21, 2022
