Missed calls:मिस्ड कॉल से शुरू हुआ यह प्यार, मिलने के बहाने प्रेमिका को घुमाया यूपी-बिहार, अब न्यूड फोटो किया वायरल
missed calls: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक युवक ने मिस्ड कॉल के बाद एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
मिलने के बहाने बुलाकर युवती को लेकर फरार हो गया। अब युवक ने लड़की की
न्यूड तस्वीरें वायरल कर दिया है।जब मामला थाने पास पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी युवक के
खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
ये मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है। कुछ दिनों पहले एक युवती को मोबाइल पर अनजान नंबर से
मिस्ड कॉल आया। कॉल बैक करने पर पता चला कि ये नंबर बिहार के रहने वाले शत्रुघ्न का है।
धीरे-धीरे दोनों के बातचीत शुरू हो गई। युवक ने युवती को अपने प्यार में फंसा लिया।
युवती उसके बहकावे में आकर मिलने स्टेशन पहुंच गई। वहीं,
युवक उसे लेकर लखनऊ, पटना और हाजीपुर समेत अन्य शहर घुमाने लेकर चला गया।
चोरी के रुपयों से मोबाइल और कपड़े खरीदकर चोर ने की खूब मौज-मस्ती, एक महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन संबंध बनाया।
एक हफ्ते पहले युवक ने युवती की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया।
इस मामले में युवती के परिजनों ने रामपुर कारखाना थाना में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
वहीं पुलिस ने बिहार निवासी शत्रुघ्न के खइला दुष्कर्म, धमकी देने और
आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
