taj mahal:रात में इतनी क्यो बढ़ जाती है ताजमहल की खूबसूरती? जानें कब जाएं आगरा और कैसे करें दीदार ? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

taj mahal:रात में इतनी क्यो बढ़ जाती है ताजमहल की खूबसूरती? जानें कब जाएं आगरा और कैसे करें दीदार ?

taj mahal: ताजमहल को दुनिया के सबसे रोमांटिक स्मारकों में से एक माना जाता है।

अपनी पत्नी मुमताज महल की मृत्यु के बाद मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा निर्मित,

- Advertisement -
- Advertisement -

सफेद संगमरमर का यह मकबरा शाश्वत प्रेम का स्मारक माना जाता है।

ताजमहल (taj mahal) की खूबसूरती भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर है

तभी तो इसे सात अजूबों में से एक अजूबा माना गया है। लेकिन इसकी खूबसूरती केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात भी

दिखती है। यहां तक की रात में इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है।

वहीं चांदनी रात हो तो ताजमहल चांद की रोशनी में नहाया हुआ अजूबा ही लगता है।

कब देखें रात में ताजमहल (taj mahal)

ताजमहल देखने के लिए दुनियाभर से लोग आगरा आते हैं। टूरिस्ट के लिए ताजमहल सुबह से शाम तक खुलता है

और इसके लिए टिकट लेना जरूरी है। लेकिन इसके रात में भी दीदार कर सकते हैं।

टूरिस्ट या आम जनता महीने में केवल पांच दिन ही रात में ताजमहल देखने जा सकते हैं।

एक पूर्णिमा की रात जब चांद पूरा होता है। चांद की रोशनी ताजमहल को रोशन करने के साथ उसकी खूबसूरती कई

गुना कर देती है। इसके अलावा पूर्णिमा की रात से दो रात पहले और

दो रात पूर्णिमा के बाद भी रात में ताजमहल के दीदार कर सकते हैं।

रात में देखने के लिए टिकट

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, एएसआई का कार्यालय 22, माल रोड, आगरा स्थित है।

यहां से ताजमहल को रात में देखने के लिए टिकट ले सकते हैं।

रात में दर्शन करने से एक दिन पहले सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक टिकट कार्यालय में मिलते हैं।

कार्यालय के फोन नंबर +91 0562 – 2227261, 2227263,

फैक्स: +91 562 – 2227262 ई-मेल:circleagra.asi@gov.in हैं।

नाइट व्यूइंग टिकट उपरोक्त कार्यालय में देखने के दिन दोपहर 1 बजे तक नियमों के अनुसार कैंसल किया जा सकता है।

रात का समय

रात को ताजमहल देखने का समय रात 8 बजे से रात 12.30 बजे तक होता है।

कितने टिकट मिलेंगे

एक रात के लिए 50 लोगों वाले अधिकतम 8 बैच जा सकते हैं।

कुल 400 लोग एक रात में ताजमहल देखने जा सकते हैं। प्रत्येक बैच की समय अवधि आधा घंटा (30 मिनट) है।

सुरक्षा जांच के लिए पर्यटकों को शिल्पग्राम में टिकट देखने के निर्धारित समय से आधे घंटे पहले

रिपोर्ट करना होता है। प्रत्येक व्यक्ति के पास अपनी आईडी होना अनिवार्य है।

टिकट की कीमत

वयस्क- 510 रुपये (भारतीय)

वयस्क- 750 रुपये (विदेशी)

बच्चे (3-15 वर्ष) भारतीय और विदेशी दोनों 500 रुपये

कब रहता है बंद

महीने के पांच दिनों के लिए ही रात में ताजमहल देख सकते हैं। हालांकि इन पांच दिनों में भी ये बंद रह सकता है।

दरअसल, ताजमहल के रात में दीदार प्रत्येक शुक्रवार और रमजान के महीने में बंद रहता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...