Uniformsजल्द खत्म होगा 27 हजार बच्चों के यूनिफार्म का इंतजार, पहले बनेगा आधार, फिर खाते में जाएगा पैसा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

 Uniformsजल्द खत्म होगा 27 हजार बच्चों के यूनिफार्म का इंतजार, पहले बनेगा आधार, फिर खाते में जाएगा पैसा

uniforms: आधार कार्ड के कारण यूनिफार्म की धनराशि की राह देख रहे जनपद के 27 हजार बच्चों को लेकर

बेसिक शिक्षा विभाग गंभीर हो गया है। जल्द ही इन बच्चों का आधार बनवाकर

- Advertisement -
- Advertisement -

विभाग डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिये इनके खाते में इस माह के अंत तक धनराशि प्रेषित कर देगा।

जिसके बाद जिले के सभी 3 लाख 60 हजार बच्चों के खाते में शत-प्रतिशत धनराशि भेजने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आधार बनाने के लिए लगेगा शिविर

योजना के तहत राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिले के 197 न्याय पंचायतों में सप्ताह भीतर

बच्चों का आधार बनाने के लिए शिविर लगेगा। जिसमें परिषदीय स्कूलों के छूटे बच्चों के साथ-साथ बाहरी

बच्चे भी आधार बनवा सकेंगे। इसके लिए राज्य परियोजना ने श्रीटान इंडिया से किया अनुबंध किया है।

कंपनी की टीम सभी चिह्नित न्याय पंचायतों में सुबह से लेकर शाम तक बच्चों का आधार बनाएगी।

ताकि जल्द से जल्द उनके खाते में धनराशि प्रेषित की जा सके।

समय से कार्य पूरा करने के लिए कंपनी को बेसिक शिक्षा विभाग पहले ही संबंधित

स्कूलों के शिक्षकों का नाम व मोबाइल नंबर समेत ब्योरा उपलब्ध करा चुका है।

क्या कहते हैं अधिकारी

सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक डॉ. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि यूनीफार्म की धनराशि से वंचित बच्चों का

आधार बनवाने के लिए इसी सप्ताह न्याय पंचायतों में शिविर लगेगा।

ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत बच्चों के खाते में धनराशि प्रेषण की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।

रेल यात्रा के दौरान भी बनवा सकेंगे आधार

 

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब वे सफर के दौरान भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

गलत नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ई-आधार प्रिंट भी दुरुस्त (अपडेट) करा सकते हैं।

लोगों की सुविधा के लिए गोरखपुर स्टेशन पर भी आधार केंद्र खुलेगा।

लखनऊ मंडल प्रशासन की पहल पर स्टेशन प्रबंधन ने गोरखपुर में जनरल टिकट काउंटरों के बगल में आधार केंद्र

खोलने के लिए जगह भी चिन्हित कर लिया है। जल्द ही सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related