politics: अखिलेश का डिप्टी सीएम को खुला ऑफर,100 विधायक लाओ, खुद सीएम बन जाओ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

politics: अखिलेश का डिप्टी सीएम को खुला ऑफर,100 विधायक लाओ, खुद सीएम बन जाओ

politics: यूपी में दो सीटों खतौली और रामपुर में हो रहे उपचुनाव में सपा और भाजपा की सीधा टक्कर है।

दोनों ही पार्टी के नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए कमर कस ली है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यही वजह है कि इन दिनों दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर सियासी वार और तेज हो गए हैं।

रामपुर से सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे समाजवादी पार्टी

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर पहुंचे तो भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया।

अखिलेश के निशाने पर सबसे पहले दोनों डिप्टी सीएम आए।

अखिलेश यादव ने एक बार फिर दोनों डिप्टी सीएम को सपा की सरकार बनाने का खुला ऑफर दिया।

उन्होंने कहा, 100 विधायक लाओ और सपा की सरकार बनाकर खुद मुख्यमंत्री बन जाओ।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, पुलिस का डर दिखाया जा रहा है, जो लोग सरकार में हैं,

वो कानून का सम्मान नहीं करते। अखिलेश यहीं पर नहीं रुके। भाजपा सरकार की तानाशाही का हवाला देते हुए

अखिलेश बोले-ये वोट की ताकत से आए हैं और उसी से जाएंगे।

पंचायत चुनाव में हमने जबरदस्ती देखी। 2022 चुनाव में जहां

जनता थी, उन्हें हरा दिया और जिनकी कुर्सियां खाली थीं वो जीत गए।

अखिलेश यादव ने इस दौरान लखीमपुर कांड का भी जिक्र करते हुए भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों डिप्टी सीएम पर चुटकी लेते हुए कहा,

केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक हमें माफिया कहते हैं, वो खुद सीएम बनना चाहते हैं।

हमारा फिर ऑफर है कि 100 विधायक लाओ, सीएम बन जाओ।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा, कैसे डिप्टी सीएम हैं डॉक्टर का ट्रांसफर तक नहीं करा पाए?

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...