Inter Colleges से गायब हो गईं यूपी बोर्ड की 750 उत्तरपुस्तिकाएं, अफसरों में मचा हड़कंप

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Inter Colleges से गायब हो गईं यूपी बोर्ड की 750 उत्तरपुस्तिकाएं, अफसरों में मचा हड़कंप

Inter Colleges: यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं परीक्षा समाप्त हुए सात माह बीत गए हैं,

लेकिन शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज को परीक्षा में बची 750 उत्तरपुस्तिकाएं उपनियंत्रक भंडार में

- Advertisement -
- Advertisement -

वापस जमा नहीं कराई गई हैं। बार-बार नोटिस के बाद अब कॉलेज प्रबंधन ने

कॉपियों के गायब होने की बात कह रहा है। इस खुलासे ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है।

प्रधानाचार्य को नोटिस देकर दो दिनों में कॉपियां जमा न कराने पर मुकदमा समेत

कई कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। भारत-नेपाल सीमा के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में

शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज(Inter Colleges) संचालित हो रहा है।

यह कॉलेज अरसे से विवादों में घिरा हुआ है। अब फरवरी में शुरू होकर मार्च में समाप्त हुई

इंटर व दसवीं परीक्षा से जुड़ी 750 सादी उत्तरपुस्तिकाओं के गायब होने पर चर्चा का केंद्र बन गया है।

बोर्ड परीक्षा में अ व ब कॉपियां कॉलेज को मुहैय्या कराई गई थी। परीक्षा में प्रयोग हुई

कांपियों के अतिरिक्त अवशेष कांपियों को उपनियंत्रक कक्ष को वापस करना अनिवार्य था।

उत्तरपुस्तिकाओं को जमा कराने के लिए उप नियंत्रक की ओर से कई बार नोटिस भेजी गई,

लेकिन जवाब नहीं दिया गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कॉलेजों की

ओर से वापस हुई कांपियों की जांच कराई तो मामला उजागर हुआ।

आनन-फानन में डीआईओएस ने कॉलेज के प्रधानाचार्य को नोटिस भेजकर

तत्काल उत्तरपुस्तिकाओं को जमा कराने के निर्देश दिए, लेकिन उन्होंने कॉलेज में

उत्तर पुस्तिकाओं के चोरी हो जाने की सूचना दी। इस सूचना ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं।

अब चेतावनी नोटिस दी गई है। इसमें सोमवार यानि 11 तक उत्तरपुस्तिकाएं जमा न कराने पर

परीक्षा परिषद के अधिनियमों समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज कराने की चेतवानी दी गई है।

कॉलेज से गायब, पुलिस में शिकायत भी नहीं

बहराइच। कॉलेज से बोर्ड की कापियों के गायब होने पर डीआईओएस ने पुलिस कार्रवाई से जुड़े

अभिलेख मांगे, तो प्रधानाचार्य ने सिरे से खारिज कर दिया। मामला संदेहास्पद होने से कार्रवाई को लेकर

तैयारी हो रही है। इसमें प्रधानाचार्य के साथ कापियों को प्राप्त करने वाले कर्मचारी भी नपेंगे।

बेठन उतारकर कापियों का हो सकता है प्रयोग

बहराइच। बोर्ड परीक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि कापियों पर कोडिंग का भले ही

डीआईओएस हवाला दे रहे हों, लेकिन इन कॉपियों का बेठन उतार कर दूसरी कापियों में पंच किया जा सकता है,

क्योंकि कोडिंग बेठन पर होती है। अंदर पन्नों पर ऐसा कुछ भी नहीं होता है।

ऐसे में इन कांपियों का जमा होना जरूरी किया गया हैं, नहीं तो बची

कापियों को परिषद आगामी परीक्षा में प्रयोग करने की पहले ही निर्देशों में व्यवस्था करता।

कहीं नकल माफियों की चाल तो नहीं

बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अ व ब कापियां हर परीक्षा केंद्र पर गिनती के साथ दी जाती हैं।

हर कांपी की रिसीविंग होती है। 10 से 20 कापियों का कम ज्यादा होना ठीक,

लेकिन 750 कापियों का गायब होना। संदेह के घेरे में है। कहीं

नकल माफिया का हाथ कापियों के ठिकाने लगाने में तो नहीं है।

परीक्षा से 30 दिन के अंदर जमा करना जरूरी

बोर्ड परीक्षा की बची कांपियों को परीक्षा समाप्त होने के 30 दिनों के

अंदर उप नियंत्रक कक्ष में जमा करना अनिवार्य होता है। किसी वजह से कापियां जमा नहीं हो पाई

तो डीआईओएस की अनुमति लेकर 15 दिन बात तक जमा हो सकती हैं।

बहराइच के प्रभारी डीआईओएस उदयराज ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की अवशेष

उत्तर पुस्तिकाओं को जमा नहीं किया गया है। अब प्रधानाचार्य कापियों के चोरी हो जाने की बात कह रहे हैं,

लेकिन चोरी होने पर पुलिस कार्रवाई नहीं की गई। दो दिन में जवाब न देने पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई होगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...