Dresses:जब बेबो के लिए बनवाई गईं डेढ़ करोड़ की ड्रेसेज, कपड़ों पर खर्च हुआ आधे से ज्यादा बजट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Dresses:जब बेबो के लिए बनवाई गईं डेढ़ करोड़ की ड्रेसेज, कपड़ों पर खर्च हुआ आधे से ज्यादा बजट

Dresses:करीना कपूर भले ही अब फिल्मों में कम ही नजर आती हों लेकिन जब भी स्क्रीन पर आती हैं

तो छा जाती है. फिर चाहे वीरे दी वेडिंग हो या फिर गुड न्यूज. वहीं बात करें 12 साल पहले की तो करीना कपूर ने कई

- Advertisement -
- Advertisement -

दमदार फिल्मों में बेहतरीन रोल निभाए जो आज भी याद किए जाते हैं.

जब वी मेट की गीत हो या फिर ओंकारा की डॉली मिश्रा हर बार करीना ने खुद को साबित किया और छाप छोड़ी.

ऐसा ही एक किरदार उन्होंने निभाया था मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन में जिसमें वो पर्दे पर भी

एक्ट्रेस का रोल करती हुई दिखी थीं. और क्या आप जानते हैं कि

इस फिल्म के लिए करीना ने डेढ़-डेढ़ करोड़ की ड्रेस (Dresses) पहनी थी.

2 घंटे की फिल्म में बदले 130 लिबास

मधुर भंडारकर रीयलिस्टिक सिनेमा बनाने के लिए खासतौर से जाने जाते हैं.

लिहाजा उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर भी फिल्म बनाई थी. जिसका नाम था हीरोइन.

फिल्म पर्दे पर भी फिल्मी हीरोइन का रोल इसमें करीना कपूर ने निभाया था

जिसमें इंडस्ट्री के असली रंग दिखाए गए थे. खुद फिल्म के निर्देशक ने बताया था

कि फिल्म में करीना ने 130 ड्रेस बदली थीं. जिन्हें उन्होंने टॉप डिजाइनर्स से डिजाइन करवाया था.

जब बात बजट को लेकर पूछी गई तो सभी सुनकर हैरान रह गए थे.

उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म का आधे से ज्यादा बजट करीना की ड्रेसेज में ही निकल गया था.

डेढ़-डेढ़ करोड़ की पहनी थी ड्रेस(Dresses)

यूं तो फिल्म में करीना की हर ड्रेस काफी महंगी थी लेकिन कुछ-कुछ आउटफिट्स की कीमत 1.5 करोड़ तक थी.

क्योंकि वो टॉप डिजाइनर्स ने बनाई थी यानि बेबो को सबसे हसीन दिखाने के लिए

मधुर भंडारकर ने पानी की तरह पैसा बहा दिया था. फिल्म 2012 में आई थी

जिसमें उनके अपोजिट अर्जुन रामपाल भी थे. फिल्म की कहानी और इसके गाने लोगों को खूब पसंद आए थे.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...