महिलाओं और धुम्रपान नहीं करने वालों को मिलता है एक्स्ट्रा फायदा, सिर्फ 22 रुपये रोज खर्च कर खरीदें LIC की ये पॉलिसी
अगर LIC की पॉलिसी खरीदने से इस वजह से कतराते हैं की भारतीय जीवन बीमा निगम महंगे प्लान ऑफर करता है
तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको LIC के एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं
जो काफी किफायती टर्म इंश्योरेंस प्लान है। यह एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग टर्म इंश्युरेंस प्लान है।
हम बात कर रहे हैं प्योर प्रोटेक्शन टर्म इंश्योरेंस प्लान ‘जीवन अमर’ के बारे में। LIC Jeevan Amar की खास बात यह है
कि अगर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमाकृत व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने की स्थिति में उसके परिवार को वित्तीय
रूप से मदद करता है। आइए आपको बताते हैं इस पॉलिसी के बारे में सभी डिटेल्स:
- Advertisement -
- Advertisement -
>> LIC का जीवन अमर न केवल सस्ता है बल्कि इसमें कई और ऐसे फीचर्स हैं जो इस प्लान को शानदार बनाते हैं।
>> जीवन अमर प्लान की मिनिमम पॉलिसी टर्म 10 साल और मैक्सिमम
पॉलिसी टर्म 40 साल है। 18 साल का शख्स इस योजना से जुड़ सकता है।
हालांकि, प्रीमियम अदा करने की अधिकतम उम्र 70 साल ही होगी।
>> इस पॉलिसी के तहत मैक्सिम एज मैच्योरिटी 80 साल है।
>> रेग्युलर और लिमिटेड प्रीमियम विकल्प के तहत न्यूनतम प्रीमियम
किस्त 3000 रुपये होगी। जबकि, सिंगल प्रीमियम विकल्प के तहत
न्यूनतम प्रीमियम किस्त 30,000 रुपये रखी गई है।
>> सिंगल प्रीमियम पॉलिसी के लिए सम एश्योर्ड ऑन डेथ, मतलब मृत्यु के बाद पूर्ण राशि का भुगतान।
>> मृत्यु पर भुगतान की जाने वाली पूर्ण राशि प्राप्त करने के लिए
पॉलिसी लेने के समय डेथ बेनेफिट ऑप्शन चुनना होगा।
>> इसी तरह धूम्रपान करने वाले और धूम्रपान नहीं करने वालों के प्रीमियम में भी
अंतर होगा। पुरुष का प्रीमियम महिला से अधिक होगा। धूम्रपान करने वाले को
धूम्रपान न करने वाले व्यक्ति से ज्यादा प्रीमियम अदा करना पड़ेगा।
>> रेग्युलर प्रीमियम विकल्प के तहत कोई सरेंडर वैल्यू नहीं मिलेगी
लेकिन यह सिंगल प्रीमियम में उपलब्ध होगा। वहीं, लिमिटेड प्रीमियम विकल्प में कुछ
नियम-शर्तें जुड़ी होंगी। पुरुष और महिला के लिए प्रीमियम की रकम अलग-अलग होगी।
>> अगर कोई व्यक्ति पॉलिसी की शर्तों से संतुष्ट नहीं हैं तो पॉलिसी बॉन्ड की प्राप्ति के 15 दिन के अंदर इसे लौटा सकते हैं।
LIC जीवन अमर प्लान में 2 डेथ बेनिफिट्स ऑप्शंस हैं:
>> लेवल सम एश्योर्ड
>> इन्क्रीजिंग सम एश्योर्ड
इनमें से किसी एक सुविधा को आप चुन सकते हैं। इस प्लान को केवल सिर्फ
ऑफलाइन ही ख़रीदा जा सकता है। यानी, इसे एजेंट के जरिए ही खरीदा जा सकेगा।
