trauma center: प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भी गंभीर मरीजों को मिलेगा फ्री इलाज, कवायद शुरू
trauma center: सड़क हादसे में घायलों को निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज मिल सकेगा।
निजी ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने की कवायद शुरू हुई है।
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जिलाधिकारी को बैठक में सुझाव दिया है।
ताकि घायलों को गोल्डन आर्वर में इलाज मिल सके।
सड़क हादसों में तेजी से इजाफा हो रहा है। सरकारी क्षेत्र के गिने चुने संस्थानों में घायलों के
पुख्ता इलाज की व्यवथा है। वहीं हादसे के तुरंत बाद राहगीर घायलों को सबसे नजदीक के
अस्पताल ले जाते हैं। निजी अस्पताल में पैसे के अभाव में मरीज का इलाज फंस जाता है।
घायलों के इलाज में पैसे रोड़ा न अटका सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पहल करने जा रहा है।
सीएमओ की तरफ से जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है।
इसमें घायलों के इलाज के लिए पंजीकृत ट्रॉमा सेंटर (trauma center) को कुछ बजट मुहैया
कराया जाएगा। उस बजट से घायलों को शुरुआती इलाज मिल सकेगा।
डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह का कहना है कि रोड सेफ्टी के तहत घायलों को बेहतर
इलाज मुहैया कराने का प्रावधान है। जिलाधिकारी की बैठक में सुझाव दिया गया है।
इसके तहत निजी ट्रॉमा सेंटर (trauma center) के 50 हजार रुपए का बजट दिया जा सकता है।
