subsidy:खेत में तालाब खुदवाने पर यूपी सरकार देगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
subsidy: उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार किसानों के लिए यूपी खेत तालाब योजना चलाती है।
इस योजना के तहत अगर किसान अपने खेत में ही तालाब खुदवाते हैं
तो ऐसे में राज्य सरकार 50 प्रतिशत की सब्सिडी देती है।
सरकार कि तरफ से ये पैसा तीन किस्तों में सीधे बैंक अकाउंट में ट्रासंफर की जाती है।
हालांकि तालाब के दो श्रेणी निर्धारित किया गया है। अगर छोटे तालाब खुदवाते हैं
जिसकी अधिकतम लाग 1 लाख 5 हजार निर्धारित की गई है।
ऐसे में 52,500 रुपये मिलेंगे। वहीं बड़े तालाब खुदवाने पर जिसकी लागत 2 लाख 28 हजार
रुपये है तो उस किसान को 1,14,200 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
खेत तालाब योजना का उद्देश्य हर साल पानी के स्तर को कम होने से रोकना है।
कौन ले सकता है लाभ
यूपी खेत तालाब योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,
अल्पसंख्यक और छोटे सीमांत किसान को मिलेगा।
आवेदनकर्ता यूपी का स्थायी निवासी हो।
आवदेनकर्ता 18 साल की उम्र पूरी कर चुका हो।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत
आधार कार्ड
पैन कार्ड
खेत के कागज
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
ऐसे करें अप्लाई
खेत तालाब योजना का लाभ उठाने के लिए
https://upagripardarshi.gov.in/Index-hi.aspx पर जाएं।
यहां योजना के विकल्प में जाकर खेत तालाब योजना पर क्लिक कर दें।
यहां फॉर्म भरकर जरुरी दस्तावेज अपलोड कर दें।
अंत में सबमिट पर क्लिक कर दें। ऐसे में आपका फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
