scholarships: अब इन छात्रों को नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति, मंत्री का का बड़ा ऐलान
scholarships: अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने
कहा है कि मदरसों में कक्षा-1 से 8 तक के छात्रों को छात्रवृत्ति न देने का
फैसला केंद्र सरकार का है। इसके पहले से अन्य स्कूलों में यह छात्रवृत्ति बंद है।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सोमवार को विधान
भवन स्थित अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक में कहा कि
निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थानों में मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की गई है।
- Advertisement -
- Advertisement -
छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पुस्तकें, स्टेश्नरी
आदि सामग्री खरीदने में सहायता प्रदान करना था।
चूंकि निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के
तहत छात्रों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
इसीलिए कक्षा-1 से 8 तक के छात्रवृत्ति की प्रसंगिकता नहीं रह गई है।
केवल कक्षा-9 व 10 के छात्रों को ही छात्रवृत्ति (scholarships) देने का फैसला केंद्र ने किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
वक्फ संपत्तियों की निगरानी और सुरक्षा व विभाग में सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरे जाने के निर्देश दिए।
वक्फ की सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के
लिए प्रत्येक स्तर पर जरूरी कार्यवाही करने और
वक्फ संपत्तियों को जनोपयोगी बनाने के लिए हर संभव काम किए जाएं।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रमों के लक्ष्यों को शीघ्र पूरा किया जाए।
अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
