Samsung यूजर्स की बल्ले-बल्ले, पुराने हैंडसेट में मिलेंगे 1.5 लाख वाले फोन के फीचर्स, जानिए पूरा डिटेल्स

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Samsung यूजर्स की बल्ले-बल्ले, पुराने हैंडसेट में मिलेंगे 1.5 लाख वाले फोन के फीचर्स, जानिए पूरा डिटेल्स

Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन्स- Galaxy S24, Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra को लॉन्च कर दिया है.

इन स्मार्टफोन्स में कंपनी ने टॉप एंड हार्डवेयर दिए हैं, लेकिन इसके साथ ही फोन में खास AI फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने Galaxy AI के तहत तमाम फीचर्स को जोड़ा है.

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Samsung Galaxy F23 5G को स्थिर Android 14 (One UI 6.0) अपडेट मिलना हुआ शुरू

इनकी मदद से आप फोटोज एडिट कर सकते हैं. लाइव कॉल ट्रांसलेट कर सकते हैं और कई दूसरे काम आसानी से निबटा सकते हैं.

अब कई लोगों का सवाल आता है कि क्या पुराने सैमसंग फोन्स में भी Galaxy AI वाले फीचर्स मिलेंगे. सैमसंग ने इस सवाल का जवाब दे दिया है.

किन फोन्स में मिलेगा Galaxy AI?

कंपनी ने बताया है कि पुराने सैमसंग फोन यूजर्स को भी इनमें से बहुत से फीचर्स मिलेंगे. ब्रांड का कहना है कि Galaxy S23, Galaxy S23+, Galaxy S23 Ultra, Galaxy S23 FE, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Tab S9 सीरीज में ये फीचर मिलेंगे.

नए AI फीचर्स साल की पहली छमाही में ही पुराने स्मार्टफोन्स पर आ सकते हैं. इसका मतलब है कि इन फोन्स में OneUI 6.1 के साथ नया फीचर मिलेगा.

कंपनी जून तक इन स्मार्टफोन्स को लेटेस्ट OneUI पर अपडेट कर सकती है. हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि यूजर्स को सभी AI फीचर्स नहीं मिलेंगे.

सभी फीचर्स नहीं मिलेंगे

कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि पुराने गैलेक्सी डिवाइसेस पर कौन-से AI फीचर मिलेंगे और कौन से नहीं. सैमसंग ने अपनी लेटेस्ट सीरीज में AI का इंटीग्रेशन कैमरे में जबरदस्त तरीके से किया है. इसका इस्तेमाल करके आप किसी फोटो को एडिट करके पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :Samsung के इस फोन के लिए लगी लाइन, 4 साल तक पुराना नहीं होगा ये 5G स्मार्टफोन

इसके लिए आपको किसी ऑब्जेक्ट को सलेक्ट करना होगा और फिर उसे दूसरी जगह पर प्लेस करना होगा. इसी तरह से आप कॉल ट्रांसलेशन का फीचर ऑन करके किसी भी भाषा की कॉल को अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं. ये फीचर आपकी भाषा को भी दूसरे के लिए ट्रांसलेट करता है.

ऐसे ही आपको वीडियो एडिटिंग के लिए भी कई टूल्स मिलेंगे. कंपनी ने सर्किल टू सर्च फीचर जोड़ा है. इसमें आप किसी टॉपिक को सर्किल करके उसके बारे में सीधे सर्च कर सकते हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related