Ration Model Shop: उत्तर प्रदेश में तैयार हो रही राशन मॉडल शॉप, अत्याधुनिक सुविधाओं से होंगी लैस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ration Model Shop: उत्तर प्रदेश में तैयार हो रही राशन मॉडल शॉप, अत्याधुनिक सुविधाओं से होंगी लैस

Ration Model Shop: सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर की दुकानों को चिन्हित कर उसमें व्यापक परिवर्तन लाते हुए उन्हें राशन मॉडल शॉप (अन्नपूर्णा भवन) विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में चिन्हित ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत सरकारी जमीन पर इन मॉडल शॉप का निर्माण कार्य जारी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर की दुकानों को चिन्हित कर उसमें व्यापक परिवर्तन लाते हुए उन्हें राशन मॉडल शॉप (Ration Model Shop) विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।

राशन मॉडल शॉप (अन्नपूर्णा भवन) का निर्माण कार्य जारी

ग्रामीण क्षेत्रों में यह भवन मनरेगा योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे हैं। इस भवन को पूर्ति विभाग के मानकों के आधार पर तैयार किया जा रहा है।

इसमें एक हॉल, एक प्रतीक्षालय के साथ साथ जनसेवा केंद्र संचालन की व्यवस्था की जा रही है।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना के अंतर्गत राशन मॉडल शॉप (Ration Model Shop) का निर्माण कार्य जारी है।

प्रदेश में अब तक 2,739 कार्य प्रारंभ कराये जा चुके हैं, जबकि इनमें से बड़ी संख्या में राशन मॉडल शॉप (Ration Model Shop) बनकर तैयार भी हो चुकी हैं।

उचित दर दुकानों की व्यवहार्यता बढ़ाने के लिए वहीं से विद्युत देयकों का भुगतान, अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ आम जनमानस की रोजमर्रा की आवश्यकता की वस्तुओं की बिक्री की भी अनुमति प्रदान की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, निर्मित उचित दर दुकान का कुल क्षेत्रफल 484 वर्ग फीट होगा।

दुकान के समक्ष 24 फीट X 4 फीट चौड़ा बरामदा व प्रतीक्षा शेड की व्यवस्था की गई है।

एक भाग में उचित दर की दुकान होगी। इसमें खाद्यान्न संग्रहण की भी व्यवस्था है।

स्टोर के दूसरे भाग में जन सुविधा केंद्र एवं जनरल स्टोर का संचालन किया जाएगा।

ग्राम्य विकास आयुक्त ने बताया कि यह उचित दर दुकान (Ration Model Shop) अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी।

यहां सीसीटीवी कैमरे के साथ ही इंटरनेट व बिजली की सुविधा होगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...