labour: UP के तीन करोड़ मजदूरों को होगा फायदा, एक अप्रैल से 17 रुपये अधिक मिलेगी मजदूरी, जानें किसे मिलेगा लाभ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

labour: UP के तीन करोड़ मजदूरों को होगा फायदा, एक अप्रैल से 17 रुपये अधिक मिलेगी मजदूरी, जानें किसे मिलेगा लाभ

Labour: यूपी के तीन करोड़ से अधिक मनरेगा मजदूरों के लिए अच्छी खबर है।

एक अप्रैल से अब उन्हें प्रतिदिन की मजदूरी 17 रुपये अधिक मिला करेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

भारत सरकार ने मनरेगा मजदूरों के लिए नई दरों की घोषणा कर दी है।

जिसके तहत उत्तर प्रदेश के मनरेगा मजदूरों को अब

213 की जगह 230 रुपये मजदूरी दी जाएगी।

अपर आयुक्त मनरेगा कार्यालय के मुताबिक एक अप्रैल से मनरेगा मजदूरों को दी जाने वाली

मजदूरी की दर केंद्र सरकार ने निर्धारित कर दिया है।

अब यदि कोई मनरेगा मजदूर महीने में लगातार 30 दिन काम करेगा तो

उसे मिलने वाली कुल मजदूरी में 510 रुपये का इजाफा हो जाएगा।

1.62 करोड़ मजदूर ही इस समय मनरेगा में सक्रिय हैं

यूपी में करीब 3.20 करोड़ जाब कार्ड धारक मनरेगा मजदूर हैं।

इनमें से करीब 1.62 करोड़ मजदूर सक्रिय रहते हुए मनरेगा का काम कर रहे हैं।

कोरोना वर्ष 2020-21 के दौरान प्रवासी मजदूरों के बाहर से लौट आने पर

गांवों में रोजगार की मांग बहुत बढ़ गई थी। जिसके कारण 39.45 लाख मानव दिवस

इस वर्ष काम के लिए सृजित करना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 2021-22 में 32.56 करोड़

और चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में करीब 31 करोड़ मानव दिवस पर मजदूरों ने काम किया।

यूपी ने ही मनरेगा से नदियों का पुनरूद्धार शुरू किया

मनरेगा के तहत केंद्र सरकार से निर्धारित कामों से अलग हटकर इस योजना से यूपी में पांच नये काम

शुरू कराए। जिसमें नदियों का पुनरुद्धार, महिला समूहों द्वारा सूचना पट्टा का निर्माण,

महिला समूहों की महिलाओं को मनरेगा में मेट बनाया जाना,

बैंकिंग करेस्पांडेट सखी द्वारा मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान तथा

जिलों में हाईटेक नर्सरी निर्माण का काम किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मनरेगा के तहत अधिक से अधिक काम दिए

जाने और प्रदेश सरकार द्वारा शुरू इन योजनाओं का काम तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...