IP Protect:वॉट्सऐप पर किसी को भी पता चल सकती है आपकी लोकेशन,फौरन बदलें यह सेटिंग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

IP Protect:वॉट्सऐप पर किसी को भी पता चल सकती है आपकी लोकेशन,फौरन बदलें यह सेटिंग

ip protect:इंटरनेट इस्तेमाल करते वक्त आपका IP एड्रेस ही आपकी

पहचान की तरह काम करता है और इसके जरिए आपके डिवाइस से लेकर

- Advertisement -
- Advertisement -

लोकेशन तक की जानकारी जुटाई जा सकती है। WhatsApp की

मदद से ऐसा ना किया जा सके, इसके लिए मेसेजिंग ऐप ने बीते दिनों

IP Protect फीचर को ऐप का हिस्सा बनाया है। यह फीचर

वॉट्सऐप कॉल के दौरान बाकियों तक IP एड्रेस नहीं पहुंचने देता जिससे बेहतर प्राइवेसी का फायदा मिलता है।

वॉट्सऐप वॉइस और वीडियो कॉल्स के दौरान यूजर्स का इंटरनेट

प्रोटोकॉल (IP) एड्रेस लीक हो सकता है, जिससे उनकी लोकेशन किसी को भी

पता चल सकती है। इस परेशानी को देखते हुए मेटा की ओनरशिप वाले

ऐप ने नया फीचर रिलीज किया। बेहद जरूरी है कि आप अभी IP एड्रेस से

जुड़ी इस फीचर में बदलाव कर लें, जिससे बेहतर प्राइवेसी का फायदा मिलता रहे।

यह भी पढ़ें :अब Whatsapp के माध्यम से सीधे आम लोग सीएम ऑफिस के साथ करें संवाद

आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और कैसे यूज किया जा सकता है।

कैसे काम करता है IP प्रोटेक्ट फीचर?

वॉट्सऐप ने नए फीचर की जानकारी एक ब्लॉग पोस्ट में दी और बताया कि

इसे इस्तेमाल करने पर कॉल्स वॉट्सऐप सर्वर से रिले किए जाते हैं।

ऐसी स्थिति में कॉल पर दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति को आपका IP एड्रेस नहीं दिखता

और लोकेशन नहीं पता चलती। ऐसे यूजर्स जो अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहते हैं,

इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के चलते

कॉल्स पर होने वाली बातें पहले ही पूरी तरह प्राइवेट होती हैं।

कैसे इनेबल कर सकते हैं IP Protect?

– सबसे पहले वॉट्सऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें और ओपेन करें।

– अब आपको सेटिंग्स मेन्यू ओपेन करते हुए Privacy सेक्शन में जाना होगा।

– प्राइवेसी पेज पर सबसे नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Advanced ऑप्शन दिखेगा, इसपर टैप करें।

– इसके बाद ‘Protect IP address in calls’ के सामने दिख

रहे टॉगल को इनेबल कर दें और फीचर काम करने लगेगा।

फीचर इनेबल होने के बाद आपकी लोकेशन पूरी तरह सुरक्षित रहेगी

और IP एड्रेस भी वॉट्सऐप के जरिए किसी को पता नहीं चलेगा।

साथ ही अगर आप चाहते हैं कि आपको अनजान नंबरों से कोई वॉट्सऐप कॉल्स ना आएं तो

Privacy सेटिंग्स के Calls ऑप्शन में ‘Silent Unknow Callers’ के सामने दिख रहे टॉगल को ऑन करना होगा।

यह फीचर ऐप ने साइबर अटैक्स और स्कैम्स से सुरक्षा देने के लिए रोलआउट किया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...