e ration:इन पेंशनधारकों को मिलेगा सरकारी राशन का लाभ, यहां कर सकते आवेदन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

e ration:इन पेंशनधारकों को मिलेगा सरकारी राशन का लाभ, यहां कर सकते आवेदन

e ration: केंद्र और राज्य सरकार का सरकारी राशन अब पेंशनधारकों के घर भी पकेगा।

पेंशनधारक भी अब भूखे नहीं सोएंगे। उनके लिए भी चावल, गेहूं सहित राशन का लाभ मिलेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

बड़ी संख्या में पेंशनधारक राशन योजना के लाभ से वांछित चल रहे थे,

उनके राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर नोडल समाज कल्याण विभाग को बनाया है।

सभी विभाग रफ्तार के साथ पेंशन धारकों को e ration कार्ड की

योजना से जोड़ रहे हैं। जिससे पेंशन धारक भी राशन योजना का लाभ ले सकें।

जनपद में समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग विभाग, प्रोबेशन विभाग से पेंशन योजना का लाभ पा रहे

पेंशनधारकों को अब राशन योजना का लाभ मिलेगा। पूर्ति विभाग के तहत पेंशनधारकों को

राशन कार्ड मुहैया कराये जायेंगे। समाज कल्याण विभाग में वृद्धवस्था पेंशन के 78,261 पेंशन धारक हैं,

जिसमें 26,200 पेंशनधारकों के e ration कार्ड बनाये जाने हैं। इसमें करीब 10 हजार राशन कार्ड बनाये जा चुके हैं।

वहीं जिले में प्रोबेशन विभाग की 45,646 निराश्रित महिला पेंशनर्स है,

इनमें से 7,777 के पास में राशन कार्ड नहीं है, जबकि दिव्यांग के 20,373 पेंशनधारक है।

इनमें से 3,700 पेंशन धारकों के पास राशन कार्ड नहीं है। समाज कल्याण और दिव्यांग व निराश्रित महिलाओं को

मिलाकर कुल 12 हजार पेंशन धारकों के राशन कार्ड बनाये जा चुके हैं। समाज कल्याण विभाग

और दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग, प्रोबेशन विभाग द्वारा पूर्ति विभाग को सूची उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें :Ration Card :अबकी बार इन कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी मिलेगी

जिसके अनुसार रफ्तार से राशन कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है।

जिससे कि इस महीने राशन कार्ड के कार्य को पूरा करके शासन को अवगत कराया जाए।

  यहां कर सकते हैं आवेदन

पेंशन धारकों को अगर राशन कार्ड का लाभ लेना है। वह पेंशन धारक जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं

वह अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक लेकर राशन कोटेदार, पंचायत सहायक,

लेखपाल, सचिव, समाज कल्याण कार्यालय, तहसील पर पूर्ति कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं।

पात्रता का होगा सत्यापन

पेंशन धारकों को राशन कार्ड बनाने से पहले उनका सत्यापन लेखपाल और सचिव करेंगे।

इसके लिए आवेदन पत्र के साथ लेखपाल और सचिव के पास देना होगा।

जिसमें जांच यह की जायेगी कि जिस व्यक्ति या महिला को पेंशन मिल रही है तो वह क्या पेंशन के लिए पात्र है।

अगर पेंशन के लिए पात्र है तो राशन कार्ड के लिए भी लेखपाल और सचिव सत्यापन करेंगे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...