Currency: Rs 2000 के नोटों पर RBI का ताजा ऐलान, क्या लोगों पर पड़ेगा इसका असर?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Currency: Rs 2000 के नोटों पर RBI का ताजा ऐलान, क्या लोगों पर पड़ेगा इसका असर?

currency: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया था.

इसके बाद अब आरबीआई ने इस पर अपडेट जारी किया है. आरबीआई ने कहा कि चलन में मौजूद 2,000 रुपये के

- Advertisement -
- Advertisement -

नोट वापस लेने के फैसले के बाद से 76 प्रतिशत नोट यानी 2.72 लाख करोड़ रुपये के नोट बैंकों में वापस आ गए हैं.

इनमें से ज्यादातर नोट लोगों ने अपने बैंक खाते में जमा कराए हैं.

बैंकिंग

केंद्रीय बैंक ने 19 मई, 2023 को अचानक से 2,000 रुपये के नोट को वापस लेने का निर्णय किया था.

लोगों से बैंक जाकर 30 सितंबर तक 2,000 रुपये के नोट अपने खातों में जमा करने या दूसरे मूल्य के नोट से बदलने

को कहा गया है. रिजर्व बैंक के अनुसार, मूल्य के हिसाब से मार्च, 2023 में कुल 3.62 लाख करोड़ रुपये के

नोट 2,000 रुपये के थे. यह 19 मई, 2023 को कारोबारी समय

खत्म होने के बाद घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये रह गया था.

रिजर्व बैंक

रिजर्व बैंक ने बयान में कहा, ‘‘बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 19 मई को 2,000 रुपये के नोट चलन से हटाने के

निर्णय के बाद से 30 जून, 2023 तक 76 प्रतिशत यानी 2.72 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आ गये हैं.’

’ बयान के अनुसार, ‘‘इसके परिणामस्वरूप 30 जून को कारोबारी समय समाप्त होने के बाद

चलन में 84 हजार करोड़ रुपये के 2,000 के नोट रह गये थे.’’

2000 रुपये के नोट

विभिन्न बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2,000 रुपये के जो नोट वापस आए हैं, उसमें से करीब 87 प्रतिशत लोगों ने

अपने बैंक खातों में जमा किए हैं, जबकि 13 प्रतिशत अन्य मूल्य के नोट से बदले गए हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...