फोन पर बोला हैलो, मैं रिश्ता तोड़ रहा हूं… दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो लड़के ने उठाया यह कदम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

फोन पर बोला हैलो, मैं रिश्ता तोड़ रहा हूं… दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो लड़के ने उठाया यह कदम

Marriage: उत्तराखंड के रुड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सगाई के बाद एक युवक ने अचानक ही अपनी मंगेतर को फोन कर रिश्ता तोड़ने की बात कही।

लकड़ी पक्ष ने रविवार को इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उनका आरोप है कि लड़के पक्ष ने शादी में दहेज की मांग की थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

जब उन्होंने दहेज की मांग पूरी न कर पाने की बात कही, तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नंवबर में होनी थी शादी

कोतवाली रुड़की क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया एक माह पहले उसका रिश्ता बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था।

सगाई भी हो गई थी। नवंबर में शादी तय की गई थी। युवक ने फोन कर शादी करने से इंकार कर दिया है। युवक ने इसका कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया है।

रविवार को लड़की पक्ष के लोग कोतवाली रुड़की पहुंचे। इन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

लड़की पक्ष ने दी तहरीर

तहरीर में लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी में दहेज के लिए जो मांग की गई। उसमें उन्होंने असमर्थता जताई थी। उन्हें आशंका है कि इसी कारण रिश्ता तोड़ा गया है।

कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार...

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों की दर्दनाक मौत,गांव में मातम

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों...

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने अध्यक्ष

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने...