भारत संकल्प यात्रा से जनता को जोड़ने के मामले में यूपी पहले नंबर पर, CM yogi की अगुवाई में 37 लाख लोगों की
Cm yogi : मोदी सरकार के तमाम योजनाओं को आगे बढ़ाने में योगी सरकार पहले नंबर पर है।
इसी कड़ी में अब विकसित भारत संकल्प यात्रा का नाम भी जुड़ गया है।
सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
बता दें कि बीते 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी से
विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। अबतक देशभर में एक करोड़ से अधिक नागरिक
इस अभियान से जुड़ चुके हैं। वहीं यूपी में 37 लाख से अधिक लोग इसमें शामिल हो चुके हैं।
पीएम ने प्रदेश के 10 जिलों के लाभार्थियों से किया संवाद
विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार और जनता के बीच संबंधों को मजबूत आधार देने के लिए
मोदी सरकार लगी हुई है। इसके माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लिए ऑन दि स्पॉट रजिस्ट्रेशन,
ड्रोन दीदी अभियान के तहत ड्रोन वितरण, शासन की योजनाओं का
प्रचार प्रसार खासकर महिला केंद्रित योजनाओं के लिए जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
साथ ही लोगों से आह्वान किया जा रहा है कि वे अपने लाभ के लिए
सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। इस अभियान में
यूपी के 57709 ग्राम पंचायत और 777 नगरीय निकायों को शामिल किया गया है।
मोदी ने शनिवार को प्रदेश के 10 जिलों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया है।
इनमें चंदौली, अमेठी, खीरी, गाजियाबाद, फतेहपुर, लखनऊ, आगरा, जालौन, मीरजापुर और मुजफ्फरनगर शामिल हैं।
जनता के साथ संवाद कायम कर रहे जनप्रतिनिधि
सीएम योगी के भी आदेश है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक
नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करायी जाये। इसके अलावा मंत्री और
राज्यपाल को भी किसी जिले में आगमन पर कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाये।
साथ ही साथ सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख को
विकसित भारत संकल्प यात्रा की कार्य योजना की प्रति उपलब्ध कराई जाए।
इसके अलावा युवक मंगल दल, युवती मंगल दल, पीआरडी, होम गार्ड युवा संगठनों के माध्यम से अधिक से
अधिक 15-29 वर्ष के युवाओं को “माई युवा भारत” में पंजीकृत कराया जाये।
साथ ही नागरिकों को नमो मोबाइल ऐप के संबंध में जागरूक कर
इस ऐप से जोड़ा जाये। इस अभियान के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जनपदों में आवंटन के
अतिरिक्त मोबाइल वैन की आपूर्ति भी कराई जा रही है, जिन्हें ग्राम पंचायतों में लगाया जा रहा है।
अभियान में लगभग पांच सौ वाहनों को लगाया गया है, जो शहरी और ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर जनता से
संवाद, विभिन्न योजनाओं के लिए ऑन दि स्पॉट रजिस्ट्रेशन और जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
