Police raid :बिना लाइसेंस के सौ से ज्यादा असलहे सीज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Police raid :बिना लाइसेंस के सौ से ज्यादा असलहे सीज

Police :लखनऊ प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

सघन जॉच के लिए 513 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तथा 1853 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

16 मार्च से 18 अप्रैल, 2024 तक पुलिस विभाग द्वारा अपराधिक व्यक्तियों के 492 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये गये।

4288 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराये गये।

इसी प्रकार शांति भंग की आशंका में सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 24,35,630 लोगों को पाबन्द किये जाने हेतु नोटिस प्रेषित किये गये है,

जिनमें से 18,91,002 लोगों को पाबन्द किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा 7012 बिना लाइसेंसी शस्त्र, 7055 कारतूस, 2853.5 किलोग्राम विस्फोटक व 368 बम बरामद कर सीज किये गये।

पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले 2719 केन्द्रों पर रेड डाली गयी और 135 केन्द्रों को सीज किया गया।

18 अप्रैल को पुलिस विभाग द्वारा अपराधिक व्यक्तियों के 05 लाइसेंसी शस्त्र जब्त तथा 8 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराये गये।

सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 41,277 लोगों को पाबन्द किया गया। साथ ही 121 बिना लाइसेंसी शस्त्र व 125 कारतूस बरामद कर सीज किये गये।

पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले 97 केन्द्रों पर रेड डाली गयी और 01 केन्द्र को सीज किया गया।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...