Meal:बच्‍चों को स्‍वादिष्‍ट भोजन कराने वाली इस योजना के बारे में जानते हैं आप?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Meal:बच्‍चों को स्‍वादिष्‍ट भोजन कराने वाली इस योजना के बारे में जानते हैं आप?

Meal: बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराने की उत्तर प्रदेश सरकार की

एक योजना प्रचार-प्रसार की कमी की वजह से परवान नहीं चढ़ पा रही।

- Advertisement -
- Advertisement -

हालत ये है कि मुरादाबाद में सिर्फ एक ही दिलवाला मिला, जिसने परिवार में मांगलिक कार्य पड़ने

पर कांशीरामनगर स्थित परिषदीय विद्यालय में तिथि भोजन योजना के तहत बच्चों को भोजन कराया।

इसके अलावा जिले में कहीं भी कोई आयोजन नहीं किए गए।

इसी तरह संभल और अमरोहा में जिले में कोई भी दिलवाला सामने नहीं आया।

हालांकि रामपुर में 20 लोगों ने इस योजना में दिलचस्पी दिखाई और विशिष्ट तिथि पर

बच्चों को स्वादिष्ट भोजन करवाया। गांवों की सामूहिक भोजन की परंपरा को पुनर्जीवित करने

और इस बहाने स्कूली बच्चों में भी सामूहिकता की भावना जगाने के उद्देश्य से

प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई तिथि भोजन योजना का जिले में बुरा हाल हुआ।

यह भी पढ़े:Recipes:बैंगन के भरते में चाहिए गांव वाला स्वाद? एक बार ये रेसिपी करें ट्राई

योजना का शासनादेश जारी हुए एक साल बीत गए लेकिन 1401 स्कूलों में मात्र

एक स्कूल में इस योजना के तहत बच्चों को स्वादिष्ट भोजन मिल सका।

बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन मुरादाबाद के 1401 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित है

और इन सभी स्कूलों में तिथि भोजन योजना भी लागू की गई है।

भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रावधान है कि भोजन विद्यालय के परिसर या किचन में ही

तैयार कराया जा सकता है। नियमानुसार कहीं बाहर से लाया गया भोजन इस योजना के तहत

विद्यालय में वितरित नहीं किया जाएगा। साथ ही तिथि भोजन के लिए

मेन्यू प्रधान अध्यापक/विद्यालय समिति के सदस्य ही तय करेंगे। विडंबना है

कि इस योजना को लागू हुए 19 दिसंबर को एक साल पूरे हो गए,

लेकिन विभाग के 1401 विद्यालयों में से मात्र कांशीराम नगर स्थित विद्यालय में ही एक आवेदन आया था।

रामपुर 20 स्कूलों में कराया गया बच्चों को भोजन

जिला समन्वयक मिड डे मील राहुल सक्सेना ने बताया कि तिथि भोजन योजना जिले में

काफी समय से लागू है। इसके तहत विशेष तिथि पर समाजसेवी,

ग्राम प्रधान और अन्य दानदाता या शिक्षक मिड-डे-मील से हटकर छात्र-छात्राओं को अपनी

इच्छा से स्कूल में भोजन खिला सकते हैं। जिले में अब तक 20 स्कूलों में भोजन कराया जा चुका है।

विभाग की ओर से लगातार इस योजना को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

अमरोहा तिथि भोजन योजना में नहीं खुला खाता

अमरोहा में तिथि भोजन योजना में खाता ही नहीं खुला। डीसी मिड-डे-मील मनोज कुमार के

मुताबिक तिथि भोजन योजना जिले में लागू है। इसके तहत महीने का एक दिन फिक्स है,

जिसमें समाजसेवी, ग्राम प्रधान और अन्य दानदाता मिड-डे-मील से हटकर छात्र-छात्राओं को

अपनी इच्छा से स्कूल में भोजन खिला सकते हैं। फिलहाल तक जिले के

किसी भी स्कूल में इस तरह का समाजसेवी, दानदाता आगे नहीं आया है।

संभल लोगों को योजना की जानकारी ही नहीं

संभल के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर के अनुसार तिथि भोजन योजना जिले में लागू है।

जिले के लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी नहीं है। इसके तहत महीने का एक दिन फिक्स है,

जिसमें कोई भी व्यक्ति मिड-डे-मील से हटकर छात्र-छात्राओं को अपनी इच्छा से

स्कूल में नाश्ता या मनपसंद भोजन खिला सकते हैं। फिलहाल जिले में अभी कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आया है।

क्‍या बोले बीएसए

मुरादाबाद के बीएसए अजीत कुमार ने कहा कि तिथि भोजन योजना को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराएंगे।

ब्लॉक और खंड शिक्षाधिकारियों के साथ ही शिक्षकों से भी इस बावत कहा जाएगा

कि वे अधिक से अधिक लोगों से इस योजना में जुड़ने को प्रेरित करें। पूर्व में भी अभियान चलाया गया था।

अब बच्चों को इस योजना का लाभ मिले, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग भी लेंगे।

पूरा प्रयास होगा कि अधिक से अधिक बच्चे इस योजना से आच्छादित हो सकें।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...