Cm yogi : प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को एक और सौगात, सीएम योगी ने दिया ईवी का उपहार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cm yogi : प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को एक और सौगात, सीएम योगी ने दिया ईवी का उपहार

Cm yogi : 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को कई सौगातें दी हैं। रविवार को सीएम योगी ने 50 इलेक्ट्रिक बसों

- Advertisement -
- Advertisement -

एवं 25 ई ऑटो का फ्लैग ऑफ कर अयोध्यावासियों को उपहार दिया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने डिजिटल टूरिस्ट एप के साथ ही अयोध्या पुलिस की

आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

सीएम योगी ने कहा, अयोध्या धाम में श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व आने वाले श्रद्धालुओं के लिए

पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हो सके। इस उद्देश्य से अयोध्या नगर निगम और

अयोध्या सिटी में ई-बसों एवं ई-ऑटो के शुभारंभ व टूरिज्म सेंट्रिक मोबाइल एप और

अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी की तिथि भारत की श्रद्धा और आस्था को सम्मान देने की तिथि है

व भारत के स्वाभिमान और सम्मान को पुनर्स्थापित करने की भी पावन तिथि है।

जब प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तो न केवल

अयोध्या धाम में बल्कि पूरे देश और प्रदेश में रामराज्य की स्थापना का जो कार्य 2014 में प्रारंभ हुआ था,

इसे मूर्त रूप प्रदान करते हुए यशस्वी भविष्य की कामना के साथ हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा, स्वाभाविक रूप से इस पौराणिक और ऐतिहासिक तिथि को आने वाले

श्रद्धालुओं, भक्तों, आस्थावान यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए अयोध्या सज-धज रही है।

यहां इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को किया है।

सीएम योगी ने रामनगरी में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा, क्या कोई सोचता था

कि अयोध्या में इतनी शानदार सड़कें होंगी। आज आप अयोध्या में राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ,

जन्मभूमि पथ को देखेंगे तो हर कोई अभिभूत होगा। मल्टीलेवल पार्किंग,

गुप्तार घाट से लेकर रामजी की पैड़ी और नए घाट तक के घाटों का निर्माण, सूरजकुंड,

भरतकुंड इन सबके सौंदर्यीकरण के कार्यक्रम को देखेगा तो हर कोई अभिभूत हो जाएगा।

उसी श्रंखला में आने वाले श्रद्धालुओं की अवस्थापना सुविधाओं के लिए

अच्छे यात्री निवास, धर्मशालाओं का निर्माण, अच्छे होटल, टेंट सिटी भी बन रही है या बन चुकी है।

अयोध्या को इलेक्ट्रिक वाहन की सौगात देते हुए सीएम योगी बोले-रामनगरी आने वाले

यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए इलेक्ट्रिक बसें, ई ऑटो और अन्य सुविधाएं यहां पर प्रारंभ हो रही हैं।

यही नहीं, डिजिटल टूरिस्ट एप के द्वारा कोई भी आने वाला श्रद्धालु अयोध्या के हर स्पॉट का अवलोकन कर सके

और अयोध्या को नजदीक से निहार सके, इस दृष्टि से भी इस कार्यक्रम को आज यहां संपन्न किया गया है।

500 वर्षों बाद राम भव्य मंदिर में होंगे विराजमान

सीएम योगी ने अयोध्यावासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

इस अवसर पर मैं सभी अयोध्यावासियों को बधाई और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देता हूं।

आने वाले सभी श्रद्धालुजनों के लिए अभी से उनका अग्रिम अभिनंदन करते हुए सभी अयोध्यावासियों का

अभिवादन करता हूं। हजारों वर्षों बाद यह अवसर आता है, जब प्रभु की सेवा में कुछ कर गुजरने का अवसर मिलता है।

हमारी पीढ़ी को यह अवसर मिला है। 500 वर्षों बाद प्रभु श्रीराम स्वयं के भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

देश और दुनिया अयोध्या के प्रति आतुर है। कब उन्हें अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिलता है।

हम सौभाग्यशाली हैं कि यहां पर हमें प्रभु का आशीर्वाद मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सबसे पहले अयोध्या स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे।

सरकार का जो काम है वो सरकार कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों का चौड़ीकरण, रेलवे लाइन,

एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ ही इलेक्ट्रिक बसें अयोध्या को चमकाने का कार्य करेंगी।

इनके रूट भी तय किए जा चुके हैं। लगभग 200 इलेक्ट्रिक बसें तात्कालिक रूप से हम अयोध्या को दे रहे हैं,

लेकिन हम इसे 500 तक विस्तार देंगे। इसमें नगर विकास के साथ परिवहन विभाग लगे हुए हैं।

निजी क्षेत्र को भी इस क्षेत्र में आमंत्रित किया जाए। अयोध्या देश की पहली सोलर

सिटी बनने जा रही है, इसलिए हमें इस कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाना है।

टूरिस्ट एप पर श्रद्धालुओं को मिलेगी पूरी जानकारी

सीएम योगी ने कहा कि टूरिस्ट एप से हम अयोध्या की एक-एक चीज को देख सकें,

अवलोकन कर सकें और आसानी से महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंच सकें, ये सुविधा प्रदान की जा रही है।

यह सिर्फ इंग्लिश में नहीं बल्कि हिंदी, संस्कृत समेत संविधान की अनुसूची में जितनी भी भाषाएं हैं,

उनमें भी यह उपलब्ध हो जाएगा। इसी तरह, पुलिस से सहायता लेनी है, कहां थाना है,

कहां चौकी है, इमरजेंसी सेवाएं कैसे मिलेंगी, 1090 की क्या भूमिका है, 112 की क्या भूमिका है,

कौन अधिकारी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेगा, पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर

आपको यह सुविधा भी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर किसी की इच्छा है

कि उसे अयोध्या धाम का दर्शन हो, यह हमारा सौभाग्य है कि प्रभु की सेवा में हमें कुछ कर गुजरने का

अवसर मिल रहा है, इसलिए हमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ना है।

यहां जो भी श्रद्धालु आएं वो एक अच्छी छवि लेकर जाएं यही अपेक्षा है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...