Vaastu Shaastra के इन चार उपायों से जीवन कभी भी खाली नहीं होगें आपकी जेब, मां लक्ष्मी की होती है कृपा 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Vaastu Shaastra के इन चार उपायों से जीवन कभी भी खाली नहीं होगें आपकी जेब, मां लक्ष्मी की होती है कृपा

Vaastu Shaastra: जीवन में कभी-कभी ऐसा होता है कि मेहनत का मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। विशेषकर हमारी आर्थिक उन्नति नहीं हो पाती। हम पैसे बचाने की बहुत कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी हमारे खर्चे बढ़ते ही जाते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार जीवन में ऐसे हालात आते हैं जब आपके जीवन में नकारात्मकता बढ़ जाती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

ऐसे में आप कुछ वास्तु उपाय करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से उपाय आपकी स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

इस दिशा में रखें तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप पर जो भी कर्ज होगा वह कम हो जाएगा। घर में तुलसी का पौधा लगाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।

पानी को बर्बाद न होने दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा खुला पानी नहीं छोड़ना चाहिए। खासकर नल और टंकियों से टपकता पानी घर में आर्थिक तंगी लेकर आता है।

पानी को कभी भी बर्बाद न होने दें। इससे अनावश्यक लागत बढ़ती है. इसके अलावा पानी बर्बाद करके पैसे खर्च करने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

घर के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा और रोशनीयुक्त रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप चाहते हैं कि घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो तो घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें।

इससे लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है। इसके साथ ही शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए, इससे घर में आर्थिक समृद्धि भी आती है।

घर का मंदिर दक्षिण दिशा में न बनाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मंदिर कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। दक्षिण दिशा में मंदिर का होना शुभ नहीं माना जाता है।

अगर आपके घर की दक्षिण दिशा में मंदिर है तो आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर का मंदिर हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...