इस महीने सरकार देगी PM Kisan की 16वीं किस्त,इन किसानों को मिलेगा लाभ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

इस महीने सरकार देगी PM Kisan की 16वीं किस्त,इन किसानों को मिलेगा लाभ

PM Kisan : केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए कई योजना चला रही है।

इन स्कीम में से एक स्कीम पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है।यह राशि किस्तों में दी जाती है।

एक वित्त वर्ष में 3 किस्त जारी होती है, हर किस्त में 2,000 रुपये की राशि दी जाती है।

इस स्कीम में जारी राशि किसानों के अकाउंट में डायरेक्ट जमा होती है।

अभी तक सरकार ने किसानों के अकाउंट में 15 किस्त दे दी है।

किसान अब पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

कई मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मार्च 2024 तक सरकार किसानों के

अकाउंट में योजना की राशि जमा कर सकती है। पीएम मोदी ने

झारखंड दौरे में 15 नवंबर 2023 को सीबीडी के जरिये योजना की किस्त जारी की थी।

यह भी पढ़ें :PM Kisan योजना की 16वीं किस्त के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन, साथ ही पूरे करें ये जरूरी काम

केंद्र सरकार हर साल अप्रैल-जुलाई में पहली किस्त, अगस्त से नवंबर में दूसरी किस्त

और दिसंबर से मार्च में तीसरी किस्त जारी करते हैं। इस वित्त वर्ष 2023-24 में

किसानों को योजना की दो किस्त मिल गई। सरकार ने 15वीं किस्त में

2.81 करोड़ रुपये 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर किया था।

PM Kisan हेल्पलाइन

अगर आप भी इस स्कीम का लाभ पाना चाहते हैं तो आप 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर

011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in पर भी मेल कर सकते हैं।

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए पीएम किसान स्कीम के नियम को कठोर किया गया है।

अब इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन किया हो।

ई-केवाइसी और जमीन का सत्यापन करना अनिवार्य है। अगर आप

इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको जल्द ही ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन करवाना होगा।

जिन किसानों ने ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन नहीं किया है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related