Solution day: डीएम व एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Solution day: डीएम व एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

प्रार्थना पत्रों को विश्वनीय, पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण:-डीएम

Solution day: जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आज कुबेर स्थान थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का एक-एक कर गम्भीरता पूर्वक सुना गया, व राजस्व व पुलिस विभाग को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा की अधिकारी गण प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में संवेदनशील रहे। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी,

- Advertisement -
- Advertisement -

इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, तथा जो आपके क्षेत्राधिकार के बाहर हो उसे उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रार्थी को भी अवगत कराए।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को राजस्व टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों व शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

समाधान दिवस में कुल 09 प्रार्थना पत्र आए जो पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित था जिसमे से 02 का निस्तारण तत्काल किया गया,

तथा अवशेष 07 आवेदन पत्र को सम्बन्धित को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा शीघ्र निष्पक्ष निस्तारण हेतु सौंप दिए गए।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया

जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

तत्पश्चात इस दौरान महा शिवरात्रि के दृष्टिगत कुबेर स्थान शिव मंदिर का निरीक्षण एवं दर्शन भी किया गया

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, थाना प्रभारी कुबेर स्थान, सहित राजस्व विभागों के कानूनगो व लेखपाल एवं अन्य पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहें।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...